पश्चिमी उत्तर प्रदेश अधिवक्ता एसोसिएशन ने की पुलिसकर्मियाें पर कार्रवाई की मांग गाजियाबाद । दिल्ली से सटे गजियाबाद की जिला काेर्ट में मंगलवार को एक जमानत के मामले में अधिवक्ता व जिला जज के बीच जमकर बहस हो गयी। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। भारी हंगामे के बीच पुलिस केे पहुंचने पर मामला और ज्यादा बढ़ गया। जिसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा, जिससे कई वकील घायल हो गए।पश्चिमी उत्तर प्रदेश अधिवक्ता एसोसिएशन ने पुलिसकर्मियाें के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बताया गया कि जिला जज अनिल कुमार की काेर्ट में मंगलवार सुबह एक जमानत अर्जी…
Author: Santal Express
विकेटकीपर-बल्लेबाज बीबीएल और अन्य फ्रेंचाइजी टी20 टूर्नामेंट खेलना जारी रखेंगे नई दिल्ली । मैथ्यू वेड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है और वह अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए तुरंत ही ऑस्ट्रेलिया के साथ कोचिंग की भूमिका में आ जाएंगे। वेड जून में टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा थे और सितंबर में यूके दौरे के लिए उनकी अनदेखी किए जाने के बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि यह टूर्नामेंट उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत होगा। मार्च में उन्होंने शेफील्ड शील्ड फाइनल में तस्मानिया की जीत…
नई दिल्ली । बहुप्रतीक्षित और खेल का सबसे तेज़ रूप, हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस सभी का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गया है। टूर्नामेंट का आयोजन 1 से 3 नवंबर तक टिन क्वांग रोड क्रिकेट ग्राउंड में किया जाएगा, जिसमें 12 टीमें शामिल होंगी, जो सिक्स-ए-साइड मैचों में प्रतिस्पर्धा करेंगी। 12 टीमों को तीन-तीन के चार पूल में विभाजित किया गया है और वे राउंड-रॉबिन प्रारूप में प्रतिस्पर्धा करेंगी। रॉबिन उथप्पा के नेतृत्व में भारत पूल सी का हिस्सा है और यूएई के साथ उसका चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान भी है। पूल ए में मेजबान हांगकांग का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और…
नई दिल्ली । न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन भारत के खिलाफ शुक्रवार से मुंबई में शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। 34 वर्षीय विलियमसन, जो बेंगलुरु और पुणे में पहले दो टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे, तीसरे टेस्ट का भी हिस्सा नहीं होंगे, इसके बजाय वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन टेस्ट मैचों की घरेलू श्रृंखला के लिए तैयार होने के लिए अपनी कमर की चोट का पुनर्वास जारी रखेंगे। इंग्लैंड का पहला टेस्ट 28 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में शुरू होगा। न्यूज़ीलैंड ने बेंगलुरु में भारत को आठ विकेट से…
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी पिछले सात सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इस सफर में उन्होंने लैला मजनू, काला और बुलबुल जैसी कई दमदार फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है, लेकिन एक्ट्रेस को असली पहचान फिल्म ‘एनिमल’ से मिली। इस फिल्म से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इस फिल्म के बाद वह हर निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद बन गई। तृप्ति डेमरी जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आएंगी। उनकी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने…
आज प्रियंका चोपड़ा का नाम देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोकप्रिय है। प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल आइकन के रूप में जानी जाती हैं। बॉलीवुड से दूर ये एक्ट्रेस इन दिनों हॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही हैं। प्रियंका का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सिमी गरेवाल के शो ‘रेंडेजवू विद सिमी गरेवाल’ में वह एक लड़के की चाहत जाहिर करती नजर आती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने इंटरव्यू में कहती हैं कि कभी-कभी मैं सोचती हूं कि काश मैं एक लड़का होती। अगर वह लड़का होती तो उनकी जिंदगी की आधी परेशानियां कम हो…
नई दिल्ली । आज पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस के साथ ही 5 दिन तक चलने वाले दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। आज का दिन परंपरागत रूप से सोने और चांदी की खरीदारी के लिए काफी शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन सोने और चांदी की खरीदारी से पूरे साल लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। मान्यताएं अपनी जगह पर हैं, लेकिन अगर सोने और चांदी में निवेश की बात करें, तो जिन लोगों ने पिछले साल धनतेरस के दिन सोने में निवेश किया था, उन्हें…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष की दीपावली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 500 वर्षों के बाद ऐसा अवसर आया है, जब अयोध्या में रामलला की जन्मभूमि पर बने मंदिर में भी हजारों दीप जलाएं जाएंगे। प्रधानमंत्री ने दिल्ली और पश्चिम बंगाल में राज्य सरकारों द्वारा केंद्र की ‘आयुष्मान भारत योजना’ को लागू नहीं किये जाने पर चिंता जताई। धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में आयोजित समारोह में लगभग 12,850 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और…
बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि इन दोनों का रिश्ता टूट गया है लेकिन उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। आखिरकार अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप पर मुहर लगा दी है। मलायका और अर्जुन छह साल तक रिलेशनशिप में थे। अब अर्जुन ने कहा है कि वह सिंगल हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एक कार्यक्रम में अर्जुन कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के लिए टीम यहां पहुंची थी। रोहित शेट्टी और टाइगर श्रॉफ भी…
नई दिल्ली । दीपावली के पांच दिवसीय पर्व में सबसे पहले आने वाला धनतेरस का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू परंपरा में धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और वाहन आदि खरीदने का प्रचलन है। इस दिन देश में करोड़ों रुपये का सामान खरीदा और बेचा जाता है। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने ‘एक्स’ पोस्ट पर मंगलवार को धनतेरस पर हॉलमार्क को लेकर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है, ताकि वे सोना-चांदी और ज्वैलरी खरीदते समय सावधानी बरतें। बीआईएस ने कहा कि इस धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले याद रखें कि हॉलमार्क…


