कुछ दुकानदारों ने काटे चांदी, कुछ में छाया रहा मायूसी संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़।धनतेरस के शुभ अवसर पर में जिले भर में धूम है। किया शहरी किया ग्रामीण सभी और ऊंची ऊंची दुकानें सजी है। जिले के आमरापाड़ा,पाकुड़ीया ,हिरणपुर लिट्टीपाड़ा व महेशपुर सभी जगह धनतेरस को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और अपनी बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। अगर शहरी क्षेत्र की बात करें पूरे पाकुड़ शहर में धनतेरस के मौके पर कहीं इलेक्ट्रॉनिक सामान तो कहीं स्टील गोदरेज अलमीरा पलंग आदि के भरमार हैं। शहरी क्षेत्र में ध्वनि विस्तार यंत्र से के माध्यम से लोगों…
Author: Santal Express
भाजपा हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्जिद हिंदुस्तान पाकिस्तान के अलावा कुछ नहीं कर सकती : सांसद सुखदेव भगत संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निशात आलम द्वारा मंगलवार को शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल कियागया । नामांकन के पश्चात स्थानीय रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी की ओर से विशाल चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें झामुमो एवं अन्य इंडिया गठबंधन की तमाम पार्टी के कार्यकर्ता एवं नागरिक भारी संख्या में उपस्थित हुए ।चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि अभी तो यह ट्रेलर है ,चुनाव अभी…
जामताड़ा : मंगलवार को विधानसभा चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कुल पांच अभ्यर्थियों ने पर्चा दाख़िल किया। इस क्रम में जहां आम आदमी पार्टी से शत्रुघन पंडित ने नामांकन पत्र भरा वहीं अजीत पवार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से बालेश्वर मंडल ने चुनावी मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला मुख्यालय से सटे उदलबनी ग्राम के रहने वाले शत्रुघन पंडित काफी समय से बतौर जिला संयोजक आम आदमी पार्टी की बागडोर संभाले हुए हैं। अपने घर से नामांकन ऑफिस तक गाजे-बाजे के साथ पहुंचे और नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर शत्रुघन पंडित ने कहा कि…
नाला (जामताड़ा)– विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेकपोस्ट में तैनात पुलिस पदाधिकारी तथा एफएसटी की टीम के द्वारा मंगलवार को करीब सुबह 8 बजे कुल 2 लाख जप्त किया है। वहीं शाम करीब 4 बजे चारपहिया वाहन से 78 हजार जप्त किया गया।इस संबंध में नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा, एफएसटी नयन कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी दी है।इस संबंध में नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि बुलेरो गाड़ी गोरांडी से नाला होते हुए वर्धमान की ओर जा रही थी इसी दौरान वाहन जांच के दौरान राशि जप्त की गई है ।उन्होंने बताया कि सुबह 2 लाख रूपये…
जामताड़ा : श्री श्री सार्वजनिन काली पूजा समिति मिहिजाम रोड (ओवर ब्रिज) जामताड़ा क्षेत्रन्तर्गत स्थित मां श्यामा काली मंदिर में प्रत्येक अमावस्या को विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। यही नहीं दीपावली की रात को विशेष पूजा तथा उसके एक दिन बाद भंडारा का आयोजन होता है। जिसमें हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए केबू साहा, झंटू साहा, चंचल पाल, मिठुन पाल, प्रसेनजीत पाल, विश्वजीत पाल, सूरज साव, शंकर साव, कृष्णा साव सहित अन्य लोगों ने बताया कि 1991 में सोलह आना द्वारा मंदिर की स्थापना की गई थी। प्रत्येक दिन यहां विधि…
महगामा प्रतिनिधि गोड्डा/ हिन्दूओं का महत्वपूर्ण त्योहार दीपावली एवं धनतेरस के मौके पर लक्ष्मी, गणेश एवं मां सरस्वती की मूर्ति सहित पूजा-पाठ सामग्री के आलावे अन्य सामानों की खरीदारी करने को लेकर महागामा के बाजार में ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गई। महागामा बसुआ चौक स्थित वीर शहीद कुंवर बटेश्वर सिंह की प्रतिमा के समीप आसपास के लगे दूकानों में सामानों की खरीदारी करने के लिए ग्राहकों का भीड़ इस कदर देखा गया कि ग्राहकों को दूकान से कोई भी सामानों की खरीदारी करने के लिए काफी समय तक प्रतीक्षा करना पड़ रहा था। वहीं दूसरी ओर दूकादारों की ओर…
गोड्डा : भाजपा जिला कार्यालय में देश के रक्षा राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बैठक कर जिले के सभी तीन विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी, विस्तारक, मंडल अध्यक्ष, सभी जिला के पदाधिकारी, मोर्चा के सभी जिला के पदाधिकारी, कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ चुनावी मंत्रणा किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा और संचालन जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री राजेश टेकरीवाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर वंदे मातरम गीत गाकर किया…
हनवारा संवाददाता : महागामा विधानसभा क्षेत्र से जेएलकेएम प्रत्याशी जवाहर लाल यादव ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ महागामा अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद बाहर निकलने पर समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे भी लगाए। अनुमंडल कार्यालय से रोड़ शो किया गया जो मुख्य मार्ग से होकर बसुआ चौक, केंचुआ चौक पहुंच कर समाप्त हो गया। इस दौरान समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए जवाहर लाल यादव ने कहा कि आज का…
रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति, प्रिंट मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किसी प्रकार का सर्वेक्षण प्रकाशित नहीं कर पाएंगे। चुनाव आयोग ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी इस अधिसूचना में कहा गया है कि झारखंड में 15 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हुई। साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपुल एक्ट, 1951 सेक्शन 126 के तहत यह निर्देश दिया…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। मंगलवार को पाकुड़ विधानसभा आम चुनाव- 2024 के परिप्रेक्ष्य नाम निर्देशन के अंतिम दिन दिन जिला के तीनो विधानसभा क्षेत्र पाकुड़ और महेशपुर से चार प्रमुख दलों व अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है । कांग्रेस और भाजपा के नामांकन पर्चा भरे जाने के साथ ही चुनाव का माहौल पूरी तरह से गंभीर हो गया है। 05- पाकुड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम भारी संख्या बल के साथ अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस बीच पूरा शहर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद आलमगीर आलम जिंदाबाद निशात आलम जिंदाबाद के नारों…


