हनवारा संवाददाता : महागामा विधानसभा क्षेत्र से जेएलकेएम प्रत्याशी जवाहर लाल यादव ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ महागामा अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद बाहर निकलने पर समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे भी लगाए। अनुमंडल कार्यालय से रोड़ शो किया गया जो मुख्य मार्ग से होकर बसुआ चौक, केंचुआ चौक पहुंच कर समाप्त हो गया। इस दौरान समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए जवाहर लाल यादव ने कहा कि आज का यह भीड़ यह दिखाती है कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो 1932 खतियान, नियोजन नीति और स्थानीय नीति लागू करेंगे। अनुबंध कर्मियों को नौकरी देंगे और जनवितरण प्रणाली के राशन दुकानदारों को कमीशन 5 रुपैया देंगे ताकि दुकानदार आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें उन्होंने यह भी कहा कि बाहर के लोग आएंगे और चले जाएंगे लेकिन हम जनता के दुःख सुख में उसके साथ हमेशा खड़ा रहेंगे। इस मौके पर सैकड़ों समर्थक साथ चल रहे थे।



