साहिबगंज | जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार को धनतेरस के दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की पिछले साल से इस बार मार्केट अच्छा रहा धनतेरस पर पूरे दिन रौनक बनी रही| बाजारों में लोगों की भारी भीड़ नजर आई|लोग बर्तनों और अन्य सामानों की खरीदारी में जुटे रहे | इससे दुकानदारों के चेहरे खिले दिखाई दिए| सुबह से ही बाजारों में लोगों की चहल-पहल दिखाई दी | दीपावली पर्व से दो दिन पहले मनाए जाने वाले धनतेरस के इस पर्व पर खरीदारी को शुभ माना जाता है.खासकर बर्तनों व ज्वेलरी के अलावा नए वाहनों और उपकरणों की खरीद…
Author: Santal Express
साहिबगंज । आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक रणधीर प्रसाद चौरसिया ने राजमहल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाची पदाधिकारी सह राजमहल एसडीओ कपिल कुमार के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।वही नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विकास के मुद्दे पर चुनाव में जाने की बात कही।उन्होंने कहा कि अगर जनता का उन्हें आशीर्वाद मिला और वह विधानसभा जाते हैं।तो दिल्ली और पंजाब मोंडल के तरह राजमहल में शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार,पानी,बिजली जैसे अन्य समस्या का समाधान किया जायेगा।
नामांकन में सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा,जीत का किया दावा राजमहल । झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के अंतिम दिन मंगलवार को राजमहल निर्वाचन क्षेत्र के करीब आधा दर्जन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिनमें में निर्दलीय प्रत्याशी अधीर कुमार मंडल,सपा के शहादत हुसैन, शिवसेना से मुरलीधर तिवारी, सद्दाम हुसैन सहित अन्य ने नामांकन पत्र एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी कपिल कुमार के पास नामांकन पत्र जमा किया। वहीं सभी प्रत्याशियों ने राजमहल विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क बिजली पानी सहित अन्य समस्या का समाधान करने की बात कही। साथ ही अपनी अपनी जीत का दावा किया।…
साहिबगंज । झारखंड हाई कोर्ट से अवैध खनन घोटाले मामले में जमानत मिलने पर जेल से बाहर आते ही पंकज मिश्रा को जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है।वही झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता पंकज मड़ैया ने पंकज मिश्रा के आवास में उनसे मिलकर उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में हाल-चाल जाना।वही पंकज मिश्रा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता पंकज मड़ैया को बोरियो विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी धनंजय सोरेन के पक्ष में प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया।
संताल एक्सप्रेस उधवा।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले के विभिन्न चेक नाका पर वाहनों का तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में मंगलवार को राधानगर थाना क्षेत्र के शिवानी पुर एवं राधानगर हाईस्कूल के पास बने चेक नाका पर पुलिस ने तीन लोगों के पास से 308740 हजार एवं शिवानीपुर चेक नाका से 198200 रूपए बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार तीनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे। इस दौरान चेकनाका पर तैनात एसएसबी के जवानों ने वाहन को रोककर तलाशी ली। जिसमें दोनों चेकनाका से करीब 5.85 लाख…
साहिबगंज | जिले के सदर अस्पताल में कार्यरत एक जीएएनएम पर अस्पताल मैनेजर ने मरीज से पैसे लेने का जीएएनएम पर आरोप लगाया है. जिसको लेकर जीएएनएम ने प्रशासनिक उपाधीक्षक डॉ मुकेश कुमार को आवेदन लिखकर जांच करने की मांग की बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रबंधक यशवंत राव ने जीएएनएम विना मरांडी को मरीज से पैसे लेने का आरोप लगाया है. जिसको लेकर जीएएनएम विना मरांडी ने आवेदन में जिक्र किया है कि अस्पताल मैनेजर यशवंत राव मुझ पर आरोप लगा रहा है तुम हॉस्पिटल में पेशेंट लोगों से पैसे लेती हो जिस पर जीएएनएम विना मरांडी को…
साहिबगंज। जिले के बड़े सदर अस्पताल में रविवार की रात प्रसूता से सेवा शुल्क के नाम पर रुपये लेने के मामले में दैनिक अखबार संथाल एक्सप्रेस प्रमुखता से खबर प्रकाशित कि थी. जहाँ एएनएम एवं सफाई कर्मचारी के द्वारा प्रसूति महिला से सेवा शुल्क के नाम पर पलीता लगता नजर आ रहा था.जहां अस्पताल की ऊपरी तल्ला डिलीवरी के लिए महिला आई महिलाओं से बधाई के नाम पर हजारों रुपए ऐठा जा रहा था. अस्पताल में भर्ती जच्चाओं ने इस बात को खुद स्वीकार किया था कि साहिबगंज के बड़े सदर अस्पताल में मुक्त इलाज के नाम पर गर्भवती महिलाओं…
सोने चांदी एवं बर्तन दुकानों में लगी रही ग्राहकों की भीड़, जमकर हुई दोपहिया वाहनों की बिक्री 50 से 55 करोड रुपए के कारोबार होने की संभावना गोड्डा :: जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के हाट-बाजारों में दीपावली व धनतेरस की खरीददारी को लेकर भारी भीड़ रही। चैंबर आफ कामर्स की ओर से बताया कि धनतेरस में जिले भर में 50 से 55 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। लोगों ने धनतेरस पर अपनी मनपसंद वस्तुओं की खरीददारी की। बाजार खुलते ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। जिला मुख्यालय में तो दिनभर जाम…
जामताड़ा : धनतेरस के मौके पर स्थानीय बाजार में काफी रौनक दिखाई दी। धनतेरस पर शुभ मानी जाने वाली चीजों के दुकानों की सजावट काफी आकर्षक ढंग से की गई थी। ऑटोमोबाइल्स का बाजार सबसे तेज रहा, जबकि सोना चांदी के दुकानों पर भी लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। बर्तन, मिट्टी के समान, इलेक्ट्रॉनिक आइटम से फुटपाथ भी काफी सजा-धजा और गहमागहमी वाला रहा। जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष धनतेरस पर जिले भर में 15 से 20 करोड़ का बाजार रहा। सबसे ज्यादा ऑटोमोबाइल्स की बिक्री हुई जबकि आभूषण और बर्तन…
कुंडहित (जामताड़ा) । मंगलवार को धनतेरस लेकर कुंडहित बाजार में लगभग 90 लाख अधिक की हुई करोबार। धनतेरस को लेकर दोपहर से ही कुंडहित बाजार में विभिन्न दुकानों में खरिददारी को लेकर लोगों का चहल पहल देखा गया। दोपहर के बाद लोगों ने ज्वेलर्स के दुकान में सोने -चांदी की सिक्के, आभुषण, हिरों तथा होंडा मोटरसाइकिल शोरुम में जमकर मोटरसाइकिल की बिक्री, तथा फर्निचर शोरुम में विभिन्न तरक की फर्निचर की जमकर बिक्री हुआ। बताया जा रहा है कि इस वर्ष धनतेरस में कुंडहित बाजार में लगभग 90 लाख से अधिक खदिरदारी हुई है। इस सम्बंध में हिरों शोरुम के…


