कुंडहित (जामताड़ा) । मंगलवार को धनतेरस लेकर कुंडहित बाजार में लगभग 90 लाख अधिक की हुई करोबार। धनतेरस को लेकर दोपहर से ही कुंडहित बाजार में विभिन्न दुकानों में खरिददारी को लेकर लोगों का चहल पहल देखा गया। दोपहर के बाद लोगों ने ज्वेलर्स के दुकान में सोने -चांदी की सिक्के, आभुषण, हिरों तथा होंडा मोटरसाइकिल शोरुम में जमकर मोटरसाइकिल की बिक्री, तथा फर्निचर शोरुम में विभिन्न तरक की फर्निचर की जमकर बिक्री हुआ। बताया जा रहा है कि इस वर्ष धनतेरस में कुंडहित बाजार में लगभग 90 लाख से अधिक खदिरदारी हुई है। इस सम्बंध में हिरों शोरुम के अधिक्रत बिक्रेता अनंत मंडल ने बताया की धनतेरस में इस साल लोगों को ज्यादा माईलेंज एंव क्षमता वाले मोटरसाइकिल एंव बेटरी वालेे स्कुटी के प्रति आक्रषित देखा गया। वही कुल मिलकार 20 से अधिक वाहनों की बिक्री हुइ। जबकि ज्वेलर्स के दुकान में दोपहर से ही सोने चांदी की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ रही। लोग आपने हिसाब से समान की खरीदार किया।



