संताल एक्सप्रेस

उधवा।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले के विभिन्न चेक नाका पर वाहनों का तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में मंगलवार को राधानगर थाना क्षेत्र के शिवानी पुर एवं राधानगर हाईस्कूल के पास बने चेक नाका पर पुलिस ने तीन लोगों के पास से 308740 हजार एवं शिवानीपुर चेक नाका से 198200 रूपए बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार तीनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे। इस दौरान चेकनाका पर तैनात एसएसबी के जवानों ने वाहन को रोककर तलाशी ली। जिसमें दोनों चेकनाका से करीब 5.85 लाख रूपए बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस के जवानों व अधिकारियों ने राशि के बारे आवश्यक जानकारी मांगी लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। साथ ही बरामद की गई राशि का कोई उचित दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके कारण पुलिस ने जब्त कर लिया है।मामले को लेकर आगे की जांच जारी है, और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह राशि किसकी है और इसे कहां लेकर जा रहा था, और किस काम में खर्च किया जाना है।



