मधुपुर संताल एक्सप्रेस:-विधानसभा चुनाव 2024 के नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को मधुपुर और सारठ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों का तांता लगा रहा। बहुजन समाज पार्टी के जियाउल हक “उर्फ टार्जन,” जन क्रांति मोर्चा के अब्दुल लतीफ अंसारी, जे. एल. के. एम. के सद्दाम अंसारी , उमेश सिंह समेत कई उम्मीदवार अनुमंडल कार्यालय मधुपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने समर्थकों और प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल 9 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार देवी, प्रवीण ठाकुर, सुमन पंडित (एनसीपी), उमेश सिंह, रामकिशोर शाही और निलेश कुमार गुप्ता शामिल हैं।सारठ विधानसभा क्षेत्र में…
Author: Santal Express
देवघर संताल एक्सप्रेस:-संदीपनि पब्लिक स्कूल झौसागढ़ी में प्री प्राइमरी वर्ग के बच्चों के बीच दीपावली उत्सव का उल्लासपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चे रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजकर आए और पबच्चे अपने अभिभावकों की सहायता से एक-एक सुंदर दीपक सजाकर लाए थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को पुष्प अर्पित कर की गई, जिसके पश्चात शिक्षिकाओं ने बच्चों को दीपावली के महत्व के बारे में जानकारी दी।शिक्षिकाओं ने बच्चों को बताया कि दीपावली का त्यौहार भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की खुशी में मनाया जाता है। लंका विजय के बाद, भगवान श्रीराम ठीक 20…
नई दिल्ली । दालों के गुणों से हर कोई वाकिफ है मगर क्या आपको पता है हर दाल का सेहत के लिए अलग-अलग महत्व है। आज हम सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक उड़द की दाल के बारे में बात कर रहे है। अगर आपको कहा जाए कि इस दाल से आपको नॉनवेज से भी ज्यादा ताकत मिलेगी तब आपको हैरानी होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है कि इस दाल से आपको वह ताकत मिलेगी जो एक नॉनवेज भोजन दे सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि उड़द दाल पाचन तंत्र के लिए मददगार होती है। काफी सारे पोषक तत्वों…
दिवंगत बाबा सिद्दीकी के बेटे को भी जान से मारने की धमकी, धमकी देने वाला गिरफ्तार मुंबई । अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सलमान के साथ-साथ दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को भी जान से मारने की धमकी मिली। बताया गया है कि विधायक जीशान सिद्दीकी को शुक्रवार शाम धमकी भरा फोन आया। जीशान सिद्दीकी तथा सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। नोएडा क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की है और गिरफ्तार आरोपी का नाम गुरफान खान बताया…
दहेज में भारी रकम की डिमांड से लड़की का परिवार सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि एम्स के यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर ने शादी के लिए 50 करोड़ रुपए का दहेज मांगा है। पोस्ट के मुताबिक दहेज मांगने वाले डॉक्टर की होने वाली पत्नी भी डॉक्टर हैं और हैदराबाद में लिवर ट्रांसप्लांट एनेस्थिसिया विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। इस भारी-भरकम दहेज की मांग से लड़की और उसका परिवार टूट गया है और वे इसे जुटाने के लिए अपनी रिटायरमेंट की बचत तक दांव पर लगाने…
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बहुत तेजी से नौकरियां खत्म कर रहा है। इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं इसमें कितनी सच्चाई इस पर सख्त निगरानी रखते हुए रिपोर्ट तैयार करें। वित्त मंत्रालय ने अपनी मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा कि उपभोक्ता धारणा में नरमी और सामान्य से अधिक बारिश के कारण लोगों की सीमित आवाजाही के बीच शहरी मांग में आई नरमी पर नजर रखने के साथ ही यह भी कहा है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के कारण कामगारों की नौकरियां खत्म होने से संबंधित कयास…
पटना । बिहार में ट्रैफिक नियमों को लेकर परिवहन विभाग ने नए फरमान जारी किए हैं, जो गाड़ी मालिकों के लिए अहम हैं। अगर आपकी गाड़ी का चालान कटा है और आपने इसे 90 दिन में नहीं भरा, तो आपकी गाड़ी को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। यह फैसला नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के उद्देश्य से लिया गया है। नए आदेश के मुताबिक 90 दिन के अंदर चालान न भरने पर वाहन मालिकों को कई सुविधाओं से वंचित किया जाएगा। ब्लैकलिस्ट होने के बाद, गाड़ी मालिक अपनी गाड़ी का फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र और ओनरशिप ट्रांसफर जैसी जरुरी…
बिहार पुलिस ने जारी किया फरमान, त्यौहार शांतिपूर्ण व सद्भावनापूर्वक मनाएं बांका । बिहार के बांका जिले में पुलिस प्रशासन ने त्योहारों पर मनचलों पर नजर रखने का फैसला लिया है। धनतेरस, दीपावली, काली पूजा और छठ पूजा के मद्देनजर, अमरपुर और कटोरिया थाने में शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखना था। बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि छठ घाटों पर स्नान कर रही महिलाओं या घाटों पर जाने वाली युवतियों का बिना वजह मोबाइल से वीडियो बनाने वाले मनचलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को धनतेरस के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि देश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले, ये हमारा कमिटमेंट है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर देशवासियों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष की दीपावली को विशेष बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद यह पहली दीपावली है। इस दीपावली का…
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सेना के काफिले में शामिल एंबुलेंस पर फायरिंग करने वाले अन्य दाेनाें आतंकवादियों को भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इससे पहले साेमवार काे एक आतंकी काे सुरक्षाबलाें ने मार गिराया था। इस तरह सेना की एंबुलेंस पर हमला करने वाले तीनाें आतंकवादियाें काे सुरक्षाबलाें ने ढेर कर दिया है। इस ऑपरेशन में सेना का एक कुत्ता फैंटम भी गोली लगने से मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के एक गांव के पास जंगल में छिपे दो आतंकवादियों को भी मार गिराया है, जिससे…


