मधुपुर संताल एक्सप्रेस:-विधानसभा चुनाव 2024 के नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को मधुपुर और सारठ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों का तांता लगा रहा। बहुजन समाज पार्टी के जियाउल हक “उर्फ टार्जन,” जन क्रांति मोर्चा के अब्दुल लतीफ अंसारी, जे. एल. के. एम. के सद्दाम अंसारी , उमेश सिंह समेत कई उम्मीदवार अनुमंडल कार्यालय मधुपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने समर्थकों और प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल 9 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार देवी, प्रवीण ठाकुर, सुमन पंडित (एनसीपी), उमेश सिंह, रामकिशोर शाही और निलेश कुमार गुप्ता शामिल हैं।सारठ विधानसभा क्षेत्र में भी प्रत्याशियों का उत्साह देखने को मिला, जहां जे. एल. के. एम. के मोहम्मद अजहरूद्दीन, रिपब्लिकन पार्टी के आबिर मियां, बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद सैफ अहमद याकूब, और निर्दलीय पिंकी कुमारी ने चुनावी मैदान में उतरने का संकल्प लिया।सारठ में 8 प्रत्याशियों ने चुनाव अधिकारी नरेश रजक के सामने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।




