Author: Santal Express

पलामू । विधानसभा चुनाव से पहले पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय प्रस्तुति सम्मेनलन कमेटी) के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एके-47 रायफल, 7.65 एमएम की 79 गोली, पिस्टल एवं कट्टा बरामद किया गया है। तीनों टीएसपीसी के उग्रवादी आक्रमण गंझू दस्ता के सदस्य हैं। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने मंगलवार दोपहर एसपी कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के तीन-चार सदस्य पांकी थाना क्षेत्र के कारीमाटी जंगल में हथियारों के साथ देखे गए हैं। उनकी मंशा किसी अप्रिय…

Read More

रांची । एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को आम जनता से अपील कि है कि वैसे शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी जिनका शस्त्र अनुज्ञप्ति (आर्म्स लाइसेंस) किसी दूसरे जिले या झारखड के अलावा अन्य राज्यों से निर्गत किया गया हो, उसे यथाशीघ्र रांची जिले के स्थानीय थाना में शस्त्र अनुज्ञप्ति की प्रविष्टि (इंट्री) करवाते हुए जमा करायें। उन्होंने कहा कि शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी इस अपील को बाध्यकारी समझें। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।

Read More

रांची । झारखंड के मुख्य सचिव एल. खियांग्ते को एक्सटेंशन मिल सकता है। राज्य सरकार ने मुख्य सचिव के एक्सटेंशन को लेकर चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा है। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसारराज्य सरकार ने आयोग को तीन महीने के एक्सटेंशन का प्रस्ताव सौंपा है। उल्लेखनीय है कि एल खियांग्ते 1988 बैच के अफसर हैं। उनके रिटायरमेंट की तिथि 31 अक्तूबर 2024 है।

Read More

हजारीबाग । बाइक सवार दो अपराधियों ने मंगलवार की सुबह हजारीबाग महारामनवमी समिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव को गोली मार दी। घटना उनके आवास के समीप अंजाम दिया गया।उन्हें तीन गोलियां लगी है। एक गोली पेट में जबकि दो गोली पीठ में मारी गई हैं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकलने में कामयाब रहे। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत होने की बात कही गई। प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा जा सकता है कि मामला जमीन कारोबार से जुड़ा हैं मृतक कुछ माह पहले ही जेल से…

Read More

रांची । कांग्रेस ने बोकारो और धनबाद से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बोकारो से श्वेता सिंह और धनबाद से अजय दूबे को उम्मीदवार बनाया है। इस संबंध में कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने सोमवार देर रात सूची जारी कर दी है।

Read More

रांची । प्रवर्तन निदेशालय( ईडी )ने मंगलवार सुबह को झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह सहित अन्य करीबी रिश्तेदार और संबंधित अधिकारियों के सीए के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की टीम कांके रोड स्थित विनय चौबे के आवास और हरमू स्थित गजेंद्र सिंह के आवास पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है । बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई शराब घोटाले मामले में की गयी है। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच कर रही ईडी ने अपनी पड़ताल में पाया है कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान…

Read More

दुमका । शिकारीपाड़ा से तीन निर्दलीय एवं झारखंड परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया, वहीं दुमका से दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। 10-दुमका अ.ज.जा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सोना मुर्मू ने निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। 07-शिकारीपाड़ा (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी सुशांतिछ हेंब्रम ने निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता को अपना नामांकन पत्र सौंपा। 07-शिकारीपाड़ा (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी प्रेम कुमार हेम्ब्रम ने निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता को अपना नामांकन पत्र सौंपा|…

Read More

बोलीं – जनता व संगठन के सभी लोगों का मिला रहा है भरपूर समर्थन असम के सीएम हिमंता विस्वा यहां के लोगों के बीच लगाने आते हैं आग दुमका । भाजपा छोड़ झामुमो में आयी डॉ लुईस मरांडी ने सोमवार को जामा विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने पहुंची झामुमो प्रत्याशी के साथ झारखंड मुक्ति के कार्यकर्ताओं एवं डॉ लुईस मरांडी के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। 11-जामा (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता को अपना नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन दाखिल कर बाहर आयी…

Read More

कहा : बांग्लादेशी घुसपैठियों का सरदार हेमंत सोरेन दुमका ब्यूरो दुमका। असम के सीएम हेमंत विस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुये कहा कि संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठी आदिवासियों के अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रहे है लेकिन हेमंत को इन घुसपैठियों से प्यार है जो ठीक नहीं है। यदि आपके इसी प्यार के वज़ह से संताल परगना की जनता आपको डाइवोर्स दे देगी। दुमका में जिले के सभी चारो विधानसभा के प्रत्यासियों के पक्ष में चुनावी प्रचार प्रसार करने पहुंचे सीएम हेमंत विस्वा सरमा ने कहा कि अगर झारखण्ड में भाजपा की सरकार बनी तो इन…

Read More

जरमुंडी। विधानसभा आमचुनाव 2024 के लिए नामांकन हेतु जाने से पूर्व विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवार सोमवार को बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे और ज्योतिर्मय भगवान नागेश बासुकीनाथ की पूजा अर्चना कर जीत की कामना की। सोमवार को नामांकन से पूर्व बासुकीनाथ में पूजा अर्चना करने आए उम्मीदवारों में भाजपा के प्रत्याशियों में जामताड़ा से प्रत्याशी सीता सोरेन, जरमुंडी से प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर, जामा से सुरेश मुर्मू और गोड्डा विधानसभा से राजद के महागठबंधन प्रत्याशी संजय यादव शामिल रहे। सभी प्रत्याशियों ने बाबा बासुकीनाथ के प्रधान मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर माता पार्वती , माता काली और शत्रुओं पर विजय दिलानेवाली राजराजेश्वरी…

Read More