मुंबई । फिल्म अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर 2 करोड़ रुपये रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में यह धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल सेल को यह धमकी भरा मैसेज मिला। जिसमें 2 करोड़ की मांग की गई है। पैसे नहीं देने पर सलमान खान को जान से मारने की बात कही गई है। वर्ली पुलिस स्टेशन में इसे…
Author: Santal Express
उमरिया । बांधवगढ़ में जंगली हाथियों की मौत का लगातार आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार की रात इलाज के दौरान 2 और जंगली हाथियों की मौत हो गई, अब तक 6 हाथियों की मौत हो चुकी है, 4 का इलाज अभी भी जारी है। कुल 13 हाथियों का झुंड क्षेत्र में सक्रिय रहा है जिसमे 6 की मौत हो चुकी और 4 अभी भी गम्भीर है वहीं बाकी 3 हाथियों पर पार्क की टीम लगातार नजर रखी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के वन मंत्री राम निवास रावत ने अपने ट्विटर हैंडल पर हाथियों…
रांची । एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लोधमा में जुआ अड्डा पर विवाद के बाद हुई फायरिंग में एक युवक के घायल होने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। घायल युवक को रिम्स में भर्ती कराया गया है।वहीं गोली मारने वाले युवक को भी लोगों ने जमकर पीटा है, जिससे आरोपित गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना मंगलवार की देर रात की है। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लोधमा बस्ती में जुआ खेला जा रहा था। रात करीब ढाई बजे खरसीदाग इलाके के कुटियातु के एक युवक और…
देवघर।एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटाए जाने की सूचना है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ऐसा किए जाने की खबर है. हालांकि अभी इस संबंध में औपचारिक तौर पर आयोग के स्तर से पत्र जारी नहीं किया गया है. सूचना के मुताबिक देवघर एसपी को लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी हटाया गया था. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ केस दर्ज कराए जाने संबंधी विवादित मामलों को देखते उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान हटा दिया गया था. इसके बाद फिर से उन्हें देवघर में ही पदस्थापित किया गया. अब खबर है कि विधानसभा चुनाव के लिए भी उन्हें…
बोले:जब पिता को मैं हारा चुका हूं तो बेटा कौन सी चीज है पूर्व सांसद सह भाजपा प्रत्याशी 30 ट्रेनों को अपने संसदीय क्षेत्र में चलाने का किया दावा दुमका/ मसलिया : मसलिया प्रखंड के भाजपा कार्यालय दलाही में मंगलवार को दुमका भाजपा विधानसभा उम्मीदवार सुनील सोरेन कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। सर्वप्रथम यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का सच्चा सिपाही वही होता है जो केवल पार्टी हित को देखकर काम करता है,निजी स्वार्थ से उठकर पार्टी व देश हित राज्य हित के बारे में…
मसलिया: मसलिया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत दलाही हटिया टोला निवासी भाजपा कार्यकर्ता संजय दास के मातृशोक में पूर्व सांसद सह भाजपा विधानसभा उम्मीदवार सुनील सोरेन शामिल हुए। संजय दास की मां 75 वर्षीय वीणापाणि दास का बीते सोमवार को स्वाभाविक देहांत हो गया था। पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में ढाढस बंधाया। परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत किया और धैर्य रखने की बात कही। वीणापाणि दास अपने पीछे दो बेटे पोता पोती समेत भरा पूरा परिवार छोड़कर गयी है।
जरमुंडी । घर घर जनसंपर्क की कड़ी में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुशमाहा पंचायत के ग्राम कटेली में ग्रामीणों से मिले और उनसे बातचीत की। ग्रामीण नरेश यादव, अवधेश यादव, धनंजय यादव, भूदेव राय, पंचानंद राय, परमेश्वर भंडारी, देवकांत माल, मुकेश यादव, जयकांत यादव व विजय यादव सहित कटेली गांव के ग्रामीण आमचुनाव को लेकर उत्साहित दिखे। ग्रामीणों ने आसन्न चुनाव में प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर को सहयोग और समर्थन देने की बात कही।
रानीश्वर ( दुमका ) । मंगलवार के अपराह्न में रानीश्वर बाजार स्थित अमलिका रईस मिल परिसर में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ विधायक पद के प्रत्याशी अलोक सोरेन ने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक किया है । बैठक में आगामी 20 नवंबर को आयोजित होनेवाली निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदाताओं को मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान में इजाफा करने पर बल दिया है। बैठक में दल के केंद्रीय समिति के सदस्य अब्दुल सलमान ,जिला उपाध्यक्ष भैरव दत्त, अर्जुन मंडल ,चंडी चक्रबर्ती ,अमल मंडल ,प्रखंड अध्यक्ष बाबुजन हेम्ब्रम ,अशोक गोराई ,निशिथ गोराई , राजीव लायेक ,बिनोद राणा ,पंकज बनर्जी ,…
शिकारीपाड़ा । झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के दुमका लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद नलिन सोरेन एवं शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के युवा प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन के प्रति विश्वास प्रकट करते हुए शिकारीपाड़ा प्रखण्ड अंतर्गत बांकीजोर पंचायत के सरसाजोल गांव से भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। सभी नए सदस्यों का झामुमो प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन ने स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलायी। पार्टी के सभी नए सदस्यों ने एक सुर में झामुमो प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन को अधिक से भी अधिक वोटों से जिताने के साथ-साथ महागठबंधन के नेता माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…
दुमका। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर हेलीकॉप्टर से दोपहर में दुमका पहुंचेंगे मरांडी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने दी।


