रानीश्वर ( दुमका ) । मंगलवार के अपराह्न में रानीश्वर बाजार स्थित अमलिका रईस मिल परिसर में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ विधायक पद के प्रत्याशी अलोक सोरेन ने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक किया है । बैठक में आगामी 20 नवंबर को आयोजित होनेवाली निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदाताओं को मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान में इजाफा करने पर बल दिया है। बैठक में दल के केंद्रीय समिति के सदस्य अब्दुल सलमान ,जिला उपाध्यक्ष भैरव दत्त, अर्जुन मंडल ,चंडी चक्रबर्ती ,अमल मंडल ,प्रखंड अध्यक्ष बाबुजन हेम्ब्रम ,अशोक गोराई ,निशिथ गोराई , राजीव लायेक ,बिनोद राणा ,पंकज बनर्जी , रफीक खान, दशरथ सिंह मौजूद थे।




