बोले:जब पिता को मैं हारा चुका हूं तो बेटा कौन सी चीज है
पूर्व सांसद सह भाजपा प्रत्याशी 30 ट्रेनों को अपने संसदीय क्षेत्र में चलाने का किया दावा
दुमका/ मसलिया : मसलिया प्रखंड के भाजपा कार्यालय दलाही में मंगलवार को दुमका भाजपा विधानसभा उम्मीदवार सुनील सोरेन कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। सर्वप्रथम यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का सच्चा सिपाही वही होता है जो केवल पार्टी हित को देखकर काम करता है,निजी स्वार्थ से उठकर पार्टी व देश हित राज्य हित के बारे में सोचने समझने और उसके अनुरूप केंद्रीय आदेश का पालन करना भाजपा कार्यकर्ताओं में शुरुआत से अनुशासन रहा है । हाल फिलहाल में यहां के कुछ भाजपा कार्यकर्ता झामुमो में गुस्से से चला गया। यह सभी असलियत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे ही नहीं अगर रहते तो पार्टी के हित में सोचते । यहां तक कि मैं बता दूं कि मुझे दुमका विधानसभा का सीट मिलेगा मैंने सोचा तक नहीं था जब केंद्रीय नेतृत्व में मेरे नाम की घोषणा कर दिया तो किसी को लगा कि मेरा सीट छीन लिया है। आपने इससे पूर्व लोकसभा चुनाव में देखा होगा कि मेरे नाम की घोषणा के बाद मुझे पार्टी ने बैठा दिया और जामा के झामुमो विधायक रही सीता सोरेन को यहां चुनाव लड़वाया गया। मैंने उस समय भी सहर्ष स्वीकार किया था । मैं कहीं भी ऐसा नहीं कहा कि मेरा सीट किसी को दे दिया या मैं दावेदार था मेरे साथ अन्याय हुआ। आज निजी स्वार्थ से उठकर देश हित में राज्य हित में भाजपा कार्यकर्ताओं को काम करने की आवश्यकता है । अगर ऐसा नहीं होता है तो आने वाले समय बड़ा ही दुष्यंतकारी सिद्ध होगा। चारों तरफ घुसपैठिया चारों तरफ भ्रष्टाचार गौ तस्करी कोयला बालू गिट्टी की लूट हो रही है। सभी देख रहे हैं इन सब में रोक लगाने का काम केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकेगी दूसरा कोई पार्टी इस पर पहल नहीं करेगी। आगे उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भगवान ने मुझे सोरेन परिवार के लोगों के सामने ही लड़ने के लिए बनाया है इससे पहले शिबू सोरेन के सामने मुझे लड़ाया गया। जामा से टिकट मिलता तो सोरेन परिवार से मैं नहीं लड़ पाता। इसलिए मुझे दुमका से टिकट मिला। और मुझसे हारने के बाद कोई दोबारा चुनाव लड़ ही नहीं सका है। जब पिता को मैं हारा चुका हूं तो बेटा कौन सा चीज है। आप सब्र रखिए और धैर्य से काम लीजिए बसंत को भी हराने का काम करूंगा। पूर्वी मसलिया के कुछ युवक कठलिया व कोलारकोंदा से मिलने के लिए मेरे पास गए हुए थे। इसकी तस्वीर जैसे ही फेसबुक में पोस्ट किया और अगला पार्टी को इसकी जानकारी लगी दो पाठा लेकर पहुंच गया। समझ सकते हैं आप की अगले के पास पैसा है वह कुछ भी कर सकता है लेकिन इतना जान लीजिए कि पैसा से ही चुनाव जीता जा सकता था तो उनके पिताजी को मैं कैसे हरा पाया। मसलिया की जनता पैसा नहीं देखी है यहां की जनता योग्य उम्मीदवार देखी है जो आने वाले दिनों में उनके साथ उनके पास उनके समस्याओं का निदान करने वाला हो। मैंने 30 ट्रेनों को अपने संसदीय क्षेत्र में चलाने का काम किया। कोरोना काल 2 साल बीतने के बाद मुझे मात्र 3 साल ही मौका मिला। इस क्रम में जामताड़ा में दुमका में कई ट्रेनों को चलाने का काम किया आगे भी करता रहूंगा। कई नये स्टेशनों का निर्माण कराया। मुझे मौका दीजिए मैं विश्वास दिलाता हूं कि मुझसे मिलने के लिए टोकन कटाने की आवश्यकता नहीं होगी। मुझसे डायरेक्टली मिलकर आप सभी बात करेंगे इसके लिए दुमका में एक ऐसा कार्यालय खोलने वाला हूं जिसमें लोग अपनी समस्या डायरेक्टली मुझे संपर्क कर निदान कर सकेंगे । अभी जितने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता झामुमो में गए हैं वह बहुत जल्द फिर से वापस आने वाले हैं। अगला पार्टी मैया सम्मान योजना को लेकर ढोल पीट रहे आपको बता दें कि इससे पहले सास को मिलने वाला पेंशन को काटकर बहू को दे दिया गया। सहीया लोगों का वेतन नहीं बढ़ाया कितने लोगों को अभी तक कह कर स्थाई नहीं किया गया। यह एक तरफ काट रहे हैं दूसरी तरफ बांट रहे हैं। लोगों को समझने की भूल है उन्हें समझना चाहिए की मात्र यह ढकोसला है। इससे होने जाने वाला कुछ है नहीं यह क्षणभंगुर है। यहां के लोगों की जमीनी समस्या को हम दूर करने का काम करेंगे। मौके पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष सहदेव मरांडी विवेकानंद राय रवि शंकर झा यादव दत्त आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




