संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। बुधवार को झामुमो कार्यालय में इंडिया गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा, झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव, और कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।बैठक में इंडिया गठबंधन के लिए पाकुड़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम, लिट्टीपाड़ा विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू, और महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी प्रो. स्टीफन मरांडी की घोषणा की गई।इन तीनों प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई।सांसद विजय हांसदा ने बैठक में कहा,इंडिया गठबंधन ही राज्य…
Author: Santal Express
पाकुड़। विधानसभा आम चुनाव को लेकर पाकुड़िया उड़नदस्ता टीम ने थाना क्षेत्र में घूम -घूम कर वाहनो की संघन जांच किया।इस दौरान टीम ने पाकुड़िया आरईओ के कनिय अभियंता सह उड़न दस्ता दंडाधिकारी ओमप्रकाश कुमार, एसआई मिस्टर साह व पुलिस टीम शामिल थे। थाना क्षेत्र के बेनाकुड़ा चेकपोस्ट में वाहन जांच के दौरान 63 हजार सात सौ रुपए बाइक बरामद किया है। पूछताछ के दौरान बाइक चालक महेशपुर थाना क्षेत्र राजपुर,फुलकी पाडा निवासी मधु कुमार पाल बताया। उधर उड़न दस्ता टीम के द्वारा पैसे को जब्त कर थाना प्रभारी को सुपुर्द किया ताकि पैसे को जिला कोषांग में जमा की …
संताल एक्सप्रेस संवाददाता लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)। झामुमो का चुनाव कार्यालय का उद्घघाटन बुधवार को लिट्टीपाड़ा के वृंदावन होटल के समीप एक निजी आवास में पार्टी प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू ने फीता काटकर किया। हेमलाल मुर्मू ने पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा ये चुनाव हम नही लड़ रहे है पार्टी लड़ रही है। इसलिए पार्टी की प्रतिष्ठा आपके हाथ मे है। चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए हमारे दल के कर्मठ कार्यकर्ता फली भांति परिचित है। जनता की सेवा के लिए पार्टी सदैव तत्पर रही है। जनता के हित को देखते हुए हमें इस चुनाव को अपने पक्ष…
प्रत्याशियों द्वारा चलता रहा आरोप-प्रत्यारोप का दौर गोड्डा : विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव की प्रक्रिया अपने निर्धारित समय पर जारी है। इसी क्रम में नामांकन के पश्चात बुधवार को स्क्रूटनी किया गया। जहां महागामा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह के नामांकन पर भाजपा द्वारा तथ्य छुपाने का आरोप लगाते हुए आरओ कार्यालय में आवेदन दिया गया। इस मामले पर दिनभर महागामा विधानसभा क्षेत्र में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जहां आखिरकार कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह के नामांकन को वैध करार दिया गया। हालांकि इस दौरान कई बार अफवाहें उड़ी कि कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन को रद्द…
नाला । बुधवार को सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन ने नाला सीएचसी तथा डायरिया प्रभावित क्षेत्र बड़ारामपुर का निरीक्षण किया। मालूम हो कि पीछले दिन मंगलवार को नाला प्रखंड अंतर्गत बड़ारामपुर में डायरिया ने पांव पसारा। वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० लियाकत अंसारी की तत्परता से एम्बुलेंस के द्वारा डायरिया पीड़ित मरीजों को नाला सीएचसी में इलाज किया गया।कल नाला सीएचसी में 3 मरीज इलाजरत थे।जिसमें आज 2 इलाजरत हैं।वहीं मेडिकल टीम के द्वारा बड़ारामपुर डायरिया प्रभावित गांव में शिविर लगाकर मरीजों की देखभाल की जा रही है। वहीं इस महामारी की सूचना पाते ही सिविल सर्जन डाॅ आनंद…
जामताड़ा : बुधवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर चले आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। बैठक के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत ही सौभाग्य की बात है कि संथाल बहुल इस क्षेत्र में आज एक आदिवासी महिला को भारतीय जनता पार्टी ने जगह दिया है और मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि यहां के आदिवासी महिला पुरुष मतदाताओं में इस बात को लेकर काफी उत्साह है जिसका परिणाम भी बहुत ही सुखद होगा। उन्होंने…
जामताड़ा : नगर स्थित सेंट एंथोनी विद्यालय में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए फूड स्टॉल, दीया सजाओ व रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। रंगोली, पोस्टर एवं विभिन्न नारा लगाकर मतदाता को जागरूक किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस— विवेकानंद हाउस, विद्यासागर हाउस, मदर टेरेसा हाउस तथा आर्यभट हाउस,—के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मकता को मंच देना था, बल्कि उन्हें भारतीय परंपरा और संस्कृति से जोड़ना भी था। कार्यक्रम के मुख्य…
पाकुड़। जिले में दीपावाली और काली पूजा के त्योहारों के मद्देनजर एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला नगर थाना प्रभारी के अनुसार, यह फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न क्षेत्रों, जैसे हाटपाड़ा, हरिणडांगा बाजार, कलिकापुर, मिशन रोड और भगतपाड़ा में आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से पर्व त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि त्योहार के दौरान अश्लील गीत बजाए गए या शांति व्यवस्था भंग की गई, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी पुलिस बल की एक बड़ी संख्या मौके पर मौजूद रही, जिससे…
पाकुड़ से 20, लिट्टीपाड़ा से 10 एवं महेशपुर से 15 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। विधानसभा चुनाव जिले में 20 नवंबर 2024 को होना तय है। जिसे लेकर प्रशासन की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। नामांकन के अंतिम दिन के बाद स्कूटीनी में कुल पांच अभ्यर्थियों के नाम रद्द किए गए हैं। जबकि जिले भर में कुल 45 अभ्यर्थियों के नाम चुनाव हेतु योग्य पाए गए हैं। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से विकास गोंड, (झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा) व अल्फ्रेड एडवर्ड सोरेन, (निर्दलीय ) का नाम स्कूटनी के बाद अस्वीकृत कर दिए गए हैं। *पाकुड़ विधानसभा…
पाकुड़ । बुधवार को डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दीपावली एवं महापर्व छठ पूजा को लेकर विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में दीपावली एवं छठ महोत्सव के अवसर पर विद्यालय के बच्चों को द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती की गई। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एवं उनके लंबे वनवास के बाद अयोध्या आगमन को नृत्य के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति की गई।विद्यालय के अन्य बच्चों द्वारा नृत्य एवं लघु नाटिका के माध्यम से जहां भारतीय संस्कृति को सहजने और प्रसारित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया ।छठ महोत्सव के माध्यम से …


