देवघर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विशाल सागर के निर्देशानुसार आज बुधवार को विधानसभा आम चुनाव, 2024 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत समाहरणालय परिसर में मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से दीपोत्सव के साथ मतोत्सव जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय परिसर में किया गया। इसके अलावे आज आयोजित कार्यक्रम में बीएलओ, कैम्पस एम्बेस्डर, मीडिया व स्वीप कोषांग कर्मियों के अलावा समाहरणालय के कर्मी एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, ताकि शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही कार्यक्रम के दौरान मतदाता…
Author: Santal Express
देवघर। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन,देवघर में आज बुधवार को कक्षा एल.के. जी से सातवीं तक के बच्चों द्वारा छठ पूजा के अवसर पर व्रतियों के रूप में अभिनय करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने छठ पूजा की महत्ता को समझते हुए अर्घ्य देने और पूजन संबंधी प्रक्रिया को प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों ने छठ पूजा के गीत गाते हुए पारंपरिक परिधानों में सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए बेहतरीन प्रस्तुति की। मौके पर उपस्थित प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति भी शिक्षा प्राप्ति का एक महत्वपूर्ण अंग है।…
भुगतान नहीं मिलने से नहीं करा पा रहा बीमार माता का इलाज, वरीय डाक अधीक्षक से लगाई मदद की गुहार रानीश्वर। किसान विकास पत्र के परिपक्वता के आठ माह के बाद भी ग्राहक विश्वजीत गोराई को भुगतना नहीं मिल पा रहा है। विश्वनाथ का किसान विकास पत्र मार्च 2024 में परिपक्व हो गया है। उसी समय से वह भुगतान पाने के लिए मसानजोड़ के उप डाक घर का चक्कर काट रहा है। विश्वजीत ने बताया कि उसने दिनांक 30 जनवरी 16 को यहां से पांच-पांच हजार का चार किसान विकास पत्र बनवाया था। परिपककता के बाद उसे चालीस हजार भुगतान…
काठीकुंड। शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन के समर्थन में विधानसभा क्षेत्र के युवाओं का झामुमो में आने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम बुधवार को काठीकुंड स्थित सांसद आवास पर नौ युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। आसनपहाड़ी पंचयात के राजू दास, नरेश दास, रासो मिर्धा, कुंदन दास, सुकरा मिर्धा, संजय तुरी, राजन तुरी, राहुल तुरी एवं शिवा तुरी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन ने पार्टी का पट्टा पहनाकर व बुके देकर सभी नए कार्यकर्ताओं का झामुमो पार्टी में स्वागत…
सरैयाहाट। प्रशासन क्षेत्र में विधानसभा चुनाव भय मुक्त और निष्पक्ष कराने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में बुधवार को एसडीपीओ अमित कच्छप और सीओ राहुल शानू प्रखंड के संवेदनशील गाँवों में जाकर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान सभी पदाधिकारी ग्रामीणों से मुलाक़ात की और उन्हें बढ़ चढ़ कर मतदान के लिए प्रेरित किया। एसडीपीओ अमित कच्छप ने बताया की क्षेत्र के लोग भय मुक्त होकर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करें इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था होगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस नज़र रख रही है। सीओ राहुल शानू ने बताया की इस…
जरमुंडी । आगामी झारखंड विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के तहत भारतीय जनता पार्टी ने बासुकीनाथ नगर स्थित रॉयल पैलेस में डोर टू डोर कैंपेन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गौरवकांत, नगर मंडल अध्यक्ष शैलेश राव, विधानसभा संयोजक (सोशल मीडिया) पप्पू सिंह सहित विधानसभा प्रभारी चुन्नु कांत की उपस्थिति थे। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर भी उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव की बारीकियों से भी अवगत कराया। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बासुकीनाथ नगर के प्रत्येक बूथ से पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और पार्टी के सैकड़ों समर्थकों ने भाग…
मसलिया: मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कठलिया पंचायत की सुंदरपुर गांव की एक चालीस वर्षीय लुगुमुनी सोरेन पति स्व सत्यनारायण हांसदा की देहांत बगैर इलाज के कारण हो गई। ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस वालों पर इसकी मौत का कारण बताया है। और इस पर कारवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि पति का देहांत 10 साल पूर्व हो चुका है उनकी दो बेटियां है की संतान होने के कारण दोनों बेटियों के विवाह के पश्चात देखरेख करने वाला कोई नहीं है। वह दो तीन दिनों से बीमार थी गांव में पहुंचे एक झोलाछाप डाक्टर ने सुई दिन को…
मसलिया: मसलिया प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत धोबनाहरिनबहाल पंचायत के नवासार स्थित अपना होटल में बुधवार को झामुमो प्रखंड सचिव असित वरण गोलदार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं योगदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह झामुमो दुमका विधानसभा प्रत्याशी बसंत सोरेन पहुंचे। जहां भाजपा के रूपेश कुमार,गोलू मोहली,एतवारी मोहली,सोरव दे,राजा दे,बिष्णु मोहली,छोटकी मोहली,प्रशांत कुमार दे,सचिन कुमार साह,अमिस कुमार दे,विपिन बिहारी दे,मर्शिला हेम्ब्रम,देबेश मोहली, जोगेंद्र सिंह,ब्रह्मदेव राय,रामचंद्र सिंह आदि ने पार्टी छोड़कर झामुमो दामन थामा। जिनको पूर्व मंत्री सह प्रत्याशी बसंत सोरेन ने अंगवस्त्र पहनकर स्वागत किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि निसित वरण गोलदार,असित वरण गोलदार सहित दर्जनों…
दुमका। भाजपा के पुराने नेता, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुमका भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा अब नहीं रहे। उन्होंने अपना शरीर त्याग दिया है। मुंबई में चल रहा था इनका इलाज। उनका अंतिम संस्कार मुम्बई में ही होगा।
शिकारीपाड़ा । दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लेतबेधा जंगल में एक भाजपा कार्यकर्ता का पेड़ से लटकता शव बरामद हुआ है। मृतक का नाम पंचानंन केवट (55वर्ष) है। जो राजबांध – पलासी गांव का रहने वाला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह पिछले कई दशक से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा था। दरअसल मृतक की पत्नी ने बुधवार की दोपहर शिकारीपाड़ा थाना में यह सूचना दी कि राजबंध गांव जहां हम लोगों का घर है उससे कुछ ही दूरी पर हम लोगों का अपना खेत है, जहां मेरे पति पंचानंद केवट प्रतिदिन जाते…


