काठीकुंड। शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन के समर्थन में विधानसभा क्षेत्र के युवाओं का झामुमो में आने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम बुधवार को काठीकुंड स्थित सांसद आवास पर नौ युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। आसनपहाड़ी पंचयात के राजू दास, नरेश दास, रासो मिर्धा, कुंदन दास, सुकरा मिर्धा, संजय तुरी, राजन तुरी, राहुल तुरी एवं शिवा तुरी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन ने पार्टी का पट्टा पहनाकर व बुके देकर सभी नए कार्यकर्ताओं का झामुमो पार्टी में स्वागत किया। मौके पर प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों से अवगत कराते हुए समर्पण भाव से पार्टी के प्रति अपनी भूमिका निभाने की अपील की। मौक़े पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, कार्यकर्ता रजनीश कुमार, संतोष सेन के साथ अन्य मौजूद थे।




