पाकुड़। विधानसभा आम चुनाव को लेकर पाकुड़िया उड़नदस्ता टीम ने थाना क्षेत्र में घूम -घूम कर वाहनो की संघन जांच किया।इस दौरान टीम ने पाकुड़िया आरईओ के कनिय अभियंता सह उड़न दस्ता दंडाधिकारी ओमप्रकाश कुमार, एसआई मिस्टर साह व पुलिस टीम शामिल थे। थाना क्षेत्र के बेनाकुड़ा चेकपोस्ट में वाहन जांच के दौरान 63 हजार सात सौ रुपए बाइक बरामद किया है। पूछताछ के दौरान बाइक चालक महेशपुर थाना क्षेत्र राजपुर,फुलकी पाडा निवासी मधु कुमार पाल बताया। उधर उड़न दस्ता टीम के द्वारा पैसे को जब्त कर थाना प्रभारी को सुपुर्द किया ताकि पैसे को जिला कोषांग में जमा की जाएगी।यह पैसा कहां से आया और किस कार्य के लिए ले जाया जा रहा था। उड़नदस्ता पदाधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आंच5 संहिता का पालन हेतु क्षेत्र के सभी जगहों में संघन जांच की जा रही है।



