Author: Santal Express

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार  द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन करते हुए समाहरणालय स्थित वेयर हाउस में चल रहे  एफएलसी के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों की उपस्थिति एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के सतत मार्गनिर्देशन में यह कार्य हो रहा है। उन्होंने इंजीनियरों से वार्ता के दौरान कहा की अगर किसी को कोई कठिनाई हो तो वह निसंकोच बता सकते हैं। एफएलसी के महत्वपूर्ण कार्य मशीनों की सफाई, मशीनों की भौतिक स्थिति का परीक्षण, मौक पॉल, पिंक पेपर सील से सीयू सील करना, ईवीएम…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता महेशपुर (पाकुड़ ) । आगामी विधानसभा चुनाव एवं त्योहार का समय नजदीक आते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गई है। चुनाव एवं त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने पूरे इलाके में फ्लैग मार्च किया। विधानसभा चुनाव एवं दीपावली व छट के मद्देनजर पर बुधवार को आईटीबीपी के जवानों के साथ महेशपुर क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। वही महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने कहा कि जिले भर में आदर्श आचार संहिता लागू है। आगामी विधानसभा चुनाव एवं दीपावली पर्व को लेकर फ्लैग मार्च महेशपुर थाना क्षेत्र के…

Read More

रांची । रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र के जीडी गोयनका स्कूल में बुधवार को छापेमारी के दौरान एक करोड़ 14 लाख 99 हजार 980 रुपये बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांड के तीन विदेशी शराब की बोतल, एक अमेरिकन टूरिस्ट बैग और दो मोबाइल फोन बरामद जब्त किया है। रांची के उपायुक्त वरुण रंजन और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रुप से बुधवार रात संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विधानसभा चुनाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराये जाने को लेकर लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई…

Read More

अगले साल संभावित जनगणना में क्या होगा नई दिल्ली । जनगणना किसी क्षेत्र की जनसंख्या का सर्वेक्षण होता है। इसके अंतर्गत आयु, लिंग और व्यवसाय सहित देश की जनसांख्यिकी का विवरण एकत्र किया जाता है। भारत में जनगणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) की शुरुआत अगले साल होने की उम्मीद है। इसका डेटा 2026 में जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण 2021 में शुरु होने वाली जनगणना देर से शुरू होने जा रही है। जनगणना की प्रक्रिया हर दस साल में होती है, लेकिन पिछली जनगणना 2011 में हुई थी। जनगणना का भारतीय इतिहास जनगणना किसी…

Read More

 स्वस्थ रहने के लिए रोजाना पीए 3-4 लीटर पानी नई दिल्ली । हाल ही में किए गए एक अध्ययन ने यह स्पष्ट किया है कि पानी की कमी से न केवल त्वचा की स्थिति प्रभावित होती है, बल्कि यह समग्र स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। अध्ययन में यह पाया गया है कि यदि एक व्यक्ति दिन में कम से कम 3 लीटर पानी नहीं पीता है, तो उसकी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, जिससे उसे कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अध्ययन के अनुसार, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से त्वचा हमेशा…

Read More

बलिया । जनपद में बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के 18वीं बटालियन की ई-कंपनी के जवानों को लेकर जा रही एक बस मंगलवार रात्रि बैरिया थाना के चांद दियर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पलटने से उसमें सवार 29 जवान घायल हो गए। सभी को स्थानीय पुलिस की मदद से पहले सोनबरसा सीएचसी और फिर दस जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एसपी विक्रांत वीर ने भी घायल जवानों का हालचाल लिया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि बिहार पुलिस के सशस्त्र…

Read More

शहर में बड़ा हादसा होने के बाद यातायात पुलिस पर उठे सवाल हमीरपुर । शहर में धनतेरस की रात भारी वाहनों की इन्ट्री होते ही तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पीडब्ल्यूडी कर्मी और उसके दो पुत्रों को रौंद डाला। हादसे में तीनों की मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी में जयप्रकाश सविता (46) वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात थे। धनतेरस में खरीदारी के लिए मंगलवार की रात को वे अपने पुत्र आयुष (13), अर्थव (10) को बाइक में बैठाकर बाजार जा रहे थे। जैसे ही…

Read More

कोलकाता । राज्य सरकार ने आवास योजना के तहत घरों के आवंटन में केंद्र की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया है। इसे ‘मानवीय दृष्टिकोण’ के आधार पर लागू करने का निर्णय लिया है। इस पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को किसी भी तरह से केंद्र के पैसे को गबन करने का बहाना चाहिए, उसका उपाय ढूंढती रहती हैं। दरअसल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को नवान्न में एक उच्च स्तरीय बैठक में मंत्रियों को यह निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि केंद्र द्वारा थोपे गए नियमों के…

Read More

एंटीगुआ । शिमरोन हेटमायर को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की वनडे टीम में वापस बुलाया गया है, जो गुरुवार को एंटीगुआ में शुरू होगी। हेटमायर को एलिक अथानाज़े की जगह टीम में शामिल किया गया है, जो श्रीलंका दौरे से वापस लौटे समूह से एकमात्र बदलाव है। हेटमायर ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में वनडे खेला था, जब वह इंग्लैंड को 2-1 से हराने वाली टीम का हिस्सा थे। वह व्यक्तिगत कारणों से श्रीलंका दौरे से चूक गए थे, हाल ही में सीपीएल में रन बनाने वालों की सूची में वे पांचवें स्थान पर…

Read More

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में आज छोटी दिवाली के दिन सोना 620 से 670 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। सोने की तरह ही चांदी की कीमत में आज 1,200 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। सोने की कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज एक बार फिर 80 हजार रुपये के स्तर को पार कर के 80,610 रुपये से लेकर 80,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 73,910 रुपये से लेकर 73,760 रुपये…

Read More