संताल एक्सप्रेस संवाददाता
महेशपुर (पाकुड़ ) । आगामी विधानसभा चुनाव एवं त्योहार का समय नजदीक आते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गई है। चुनाव एवं त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने पूरे इलाके में फ्लैग मार्च किया। विधानसभा चुनाव एवं दीपावली व छट के मद्देनजर पर बुधवार को आईटीबीपी के जवानों के साथ महेशपुर क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। वही महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने कहा कि जिले भर में आदर्श आचार संहिता लागू है। आगामी विधानसभा चुनाव एवं दीपावली पर्व को लेकर फ्लैग मार्च महेशपुर थाना क्षेत्र के दमदमा व कांशादिघी गांव सहित अन्य जगहों में फ्लैग मार्च किया गया। कहा कि भयमुक्त वातावरण में त्योहार मनाने एवं मतदान करने की अपील की गई।कहा कि आगामी चुनाव में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी करते हैं या विधि व्यवस्था को बिगाड़ने को पर्यास करते हैं, तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाएगी फ्लैग मार्च में लोगों से अपील किया गया कि किसी प्रकार की सूचना या शरारती तत्व की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन को दें।ताकि पुलिस त्वरित कार्यवाई कर सकें मौके पर एसडीपीओ के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।



