मसलिया: मसलिया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत दलाही हटिया टोला निवासी भाजपा कार्यकर्ता संजय दास के मातृशोक में पूर्व सांसद सह भाजपा विधानसभा उम्मीदवार सुनील सोरेन शामिल हुए। संजय दास की मां 75 वर्षीय वीणापाणि दास का बीते सोमवार को स्वाभाविक देहांत हो गया था। पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में ढाढस बंधाया। परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत किया और धैर्य रखने की बात कही। वीणापाणि दास अपने पीछे दो बेटे पोता पोती समेत भरा पूरा परिवार छोड़कर गयी है।




