शिकारीपाड़ा । झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के दुमका लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद नलिन सोरेन एवं शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के युवा प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन के प्रति विश्वास प्रकट करते हुए शिकारीपाड़ा प्रखण्ड अंतर्गत बांकीजोर पंचायत के सरसाजोल गांव से भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा।
सभी नए सदस्यों का झामुमो प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन ने स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलायी।
पार्टी के सभी नए सदस्यों ने एक सुर में झामुमो प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन को अधिक से भी अधिक वोटों से जिताने के साथ-साथ महागठबंधन के नेता माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेंब्रम,प्रखंड सचिव प्रभुनाथ हांसदा,प्रखंड कोषाध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी, जिला प्रवक्ता अब्दुल सलाम अंसारी,मुमताज अंसारी, आदि जेएमएम कार्यकर्ता मौजूद रहे।




