जरमुंडी । घर घर जनसंपर्क की कड़ी में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुशमाहा पंचायत के ग्राम कटेली में ग्रामीणों से मिले और उनसे बातचीत की। ग्रामीण नरेश यादव, अवधेश यादव, धनंजय यादव, भूदेव राय, पंचानंद राय, परमेश्वर भंडारी, देवकांत माल, मुकेश यादव, जयकांत यादव व विजय यादव सहित कटेली गांव के ग्रामीण आमचुनाव को लेकर उत्साहित दिखे। ग्रामीणों ने आसन्न चुनाव में प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर को सहयोग और समर्थन देने की बात कही।




