जामताड़ा : श्री श्री सार्वजनिन काली पूजा समिति मिहिजाम रोड (ओवर ब्रिज) जामताड़ा क्षेत्रन्तर्गत स्थित मां श्यामा काली मंदिर में प्रत्येक अमावस्या को विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। यही नहीं दीपावली की रात को विशेष पूजा तथा उसके एक दिन बाद भंडारा का आयोजन होता है। जिसमें हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए केबू साहा, झंटू साहा, चंचल पाल, मिठुन पाल, प्रसेनजीत पाल, विश्वजीत पाल, सूरज साव, शंकर साव, कृष्णा साव सहित अन्य लोगों ने बताया कि 1991 में सोलह आना द्वारा मंदिर की स्थापना की गई थी। प्रत्येक दिन यहां विधि विधान के साथ माता की पूजा अर्चना तथा आरती की जाती है। लेकिन प्रत्येक अमावस्या को यहां खिचड़ी का भंडारा आयोजित होता है। इसके अलावा दीपावली के एक दिन बाद यहां खीर तथा खिचड़ी का भोग माता को लगाकर बड़ा भंडारा होता है। जिसमें हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। मंदिर है और यहां सच्चे मन से पूजा करने पर माता सभी मनोकामना को पूर्ण करती है। यही कारण है की मन्नत पूर्ण होने पर यहां लोग आकर प्रसाद चढ़ाते हैं। इस मंदिर में माता के वैष्णवी रूप की पूजा अर्चना होती है।
मनोकामना पूर्ण करती है माता :
मंदिर संचालन समिति के लोगों ने बताया कि यह मंदिर काफी सिद्ध अवसर पर होने वाली पूजा तथा कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। और इसको लेकर लोगों में खासा उत्साह भी है।



