गोड्डा : भाजपा जिला कार्यालय में देश के रक्षा राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बैठक कर जिले के सभी तीन विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी, विस्तारक, मंडल अध्यक्ष, सभी जिला के पदाधिकारी, मोर्चा के सभी जिला के पदाधिकारी, कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ चुनावी मंत्रणा किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा और संचालन जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री राजेश टेकरीवाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर वंदे मातरम गीत गाकर किया गया। गीत का संचालन जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने किया। मंच पर आसीन गोड्डा विधानसभा के प्रभारी हरिमोहन मिश्रा, महागामा के प्रभारी पूर्व गोड्डा भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश झा, गोड्डा नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह, किसान मोर्चा के महिला नेत्री परिणिता झा और दोनों महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे और राजेश टेकरीवाल थे। तीनों विधानसभा फतह करने को लेकर सभी विधानसभा के वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ उनकी राय सुमारी और समस्या और मुद्दों को बड़े गौर से सुना देश के रक्षा राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सुना। चुनाव में हो रही समस्याओं और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ में पंच मंत्र के बारे में और कार्यकर्ताओं के विभिन्न प्रकार के दिए गए जिम्मेदारियां के बारे में उन्होंने फीडबैक लिया। वहीं मंत्री ने कार्यकर्ताओं को वोट मैनेजमेंट और लोगों से जनसंपर्क कर नए वोटर जोड़ने की सलाह दी। उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय साह, लक्ष्मी चक्रवर्ती, जय किशोर महतो लालबहादुर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सह डाडे मंडल प्रभारी बिमंत कुमार, सह मीडिया प्रभारी अभिषेक मंडल, जिला मंत्री नीतीश सिंह, रामनरेश यादव, डोली गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष रिंकी साह, जिला उपाध्यक्ष लिलसी हेंब्रम, बबलू सिंह एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुशील टुडू, ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक साह, यूवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ सुमन, विस्तारक प्रमोद कुमार, महेश पांडे, सुबल चंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक यादव, कार्यालय प्रभारी श्रीकांत साह, अंजनी झा, डब्लू भगत, शिव राम जायसवाल, मनीलाल भगत, सुशील रूज, गोलू पंडित, श्रवण महतो, मिथेलेश झा, जीतू सिंह, विक्की साह आदि उपस्थित थे।



