नाला (जामताड़ा)– विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेकपोस्ट में तैनात पुलिस पदाधिकारी तथा एफएसटी की टीम के द्वारा मंगलवार को करीब सुबह 8 बजे कुल 2 लाख जप्त किया है। वहीं शाम करीब 4 बजे चारपहिया वाहन से 78 हजार जप्त किया गया।इस संबंध में नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा, एफएसटी नयन कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी दी है।इस संबंध में नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि बुलेरो गाड़ी गोरांडी से नाला होते हुए वर्धमान की ओर जा रही थी इसी दौरान वाहन जांच के दौरान राशि जप्त की गई है ।उन्होंने बताया कि सुबह 2 लाख रूपये तथा शाम को 78 हजार जप्त किया गया थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि उक्त जप्त राशि सील करके जिला स्क्रीनिंग कमेटी को सुपुर्द की जाएगी। मालूम हो कि पिछले दिन 25 अक्टूबर को महेशमुंडा चेकपोस्ट में 2,30220 रुपया किया गया जप्त था वही 28 अक्टूबर को भी 4,24500 रुपया अलग-अलग वाहनों में जप्त की गई थी| मौके पर एफएसटी श्याम सुंदर बेसरा, एफएसटी नयन कुमार ,एसआई अमृत कुमार,एएसआई संजय गहलोत सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे|



