संथाल एक्सप्रेस

बरहरवा : हिंदुओं का त्योहार लगातार चली आ रही है पहले दुर्गा पूजा और अब दीपावली काली पूजा फिर महा आस्था का पर्व छठ इस सभी पूजा त्योहारों में साफ सफाई अत्यंत महत्वपूर्ण है लोग अपने अपने घरों को साफ सफाई में लगे है , दीपावली में कई धार्मिक स्थानों व मंदिरों में मां काली की आराधन और पूजा की जाती है तो वहीं नगर पंचायत बरहरवा के द्वारा सफाई में साफ सफाई में ध्यान नहीं दे रही है। नगर क्षेत्र के कई ऐसे वार्ड है जहां गंदगी की अंबार भरी पड़ी है। वही नगर पंचायत के बड़ी काली मंदिर काली तल्ला के आसपास कचरे का अंबार लगा हुआ है कल से पूजा प्रारंभ है परंतु अब तक नगर पंचायत की ओर से किसी प्रकार की साफ सफाई का कोई व्यवस्था नहीं हुई है। काफी चिंतनीय विषय है।



