देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर, जसीडीह, रिखिया ,घोरमारा, मोहनपुर भाजपा कार्यकर्ता ने दिनभर गाजे बाजे,ढोल नगाड़े के साथ अलग-अलग जगह से समर्थन करने में लगे विजयीघोष गूंज रहे थे। इस दौरान कमलकांत नरवाना स्टेडियम के पास हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटा रहा। आज भाजपा प्रत्याशी नारायण दास ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली के दौरान जहां भारी भीड़ शहर के प्रमुख मार्गों पर रही। वहीं निर्वाचन कार्यालय के बाहर पुलिस मुस्तैद दिखाई दी। इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज मंत्री और नेता सभा में मौजूद रहे।




