साहिबगंज। जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के करमटोला रेलवे फाटक के एक किलोमीटर दूरी उत्तर दिशा के पास से सोमवार की अहले सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। तालझारी थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक जिकरा हरिनकोल रेलवे फाटक स्थित रहने वाला लालचंद मुरियारी(45) था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी रविवार की देर रात ही किसी ट्रेन से टकराने से मौत हुई होगी। इस घटना में मृतक का सिर कुचला गया है। वही मृतक के भाई ने बताया कि लालचंद रविवार की दोपहर करीब बारह बजे घर से निकला था। वे मानसिक रूप से अस्वस्थ था। शाम तक घर नही पहुचने पर काफी खोजबीन की। हालांकि कुछ भी पता नही चल सका। वही सोमवार को पुलिस से घटना की जानकारी मिली है। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। इसमे किसी की भी शादी नही हुई। वही मृतक के मानसिक हालत ठीक नही रहने की वजह से पत्नी अपने बच्चों के साथ मायका साहिबगंज के बड़ा पंचगढ़ में रहती है। इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुत्र समेत परिजन अस्पताल पहुच रो-रो कर बुरा हाल था। वही शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




