कहा -राजमहल विधानसभा में विकास के मुद्दे पर लोगो के बीच जायेंगे।
साहिबगंज:-लोकहित अधिकार पार्टी से नंदलाल साह ने राजमहल विधानसभा से अपना नामांकन निर्वाची पदाधिकारी सह राजमहल एसडीओ कपिल कुमार के समक्ष दो सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा राजमहल विधानसभा में शिक्षा,स्वास्थ्य,बेरोजगारी सहित अन्य विकास के मुद्दे पर नामांकन दाखिल किया।उन्होंने कहा कि यदि जनता का उन्हे आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र की इन समस्याओं से जनता को निजात दिलवाएंगे।




