झारखंड में यही चर्चा है कांग्रेस का संस्कार है या नहीं?

देवघर। एनडीए प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन किया। भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह की चुनावी नामांकन सभा को रेलवे फुटबॉल मैदान में संबोधित करते हुए भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद ने झारखंड के लिए कभी अच्छा नहीं सोचा। कांग्रेस ने ही झारखंड आंदोलन कुचलने का काम किया, झारखंडवासियों को कभी न्याय नहीं दिया।आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों के साथ हमेशा अन्याय किया। कांग्रेस के विधायक ने आदिवासी महिला पर शर्मनाक टिप्पणी की। सीता सोरेन गुरुजी के परिवार की बड़ी बहू है, किस तरह टिप्पणी कर दी। झारखंड में यही चर्चा है कांग्रेस का संस्कार है या नहीं। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस मामले में एक शब्द भी बोलने का हिम्मत नहीं की, यह कितने शर्म की बात है। इसका जवाब जनता वोट के माध्यम से देगी। संतालपरगना में आदिवासी मूलवासी की संख्या घटती जा रही है। आदिवासी की जमीन कब्जा हो रहा है। जेएमएम के नेतृत्व वाली सरकार कुछ बोलने को तैयार नहीं। मां, बहन, बेटी का इज्जत खतरे में है। झारखंड में परिवर्तन की लहर है। झारखंड में भाजपा गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। क्षेत्र में आदिवासियों की हत्या हो रही है। राजेश मुर्मू की हत्या कर दी गई। असहाय परिवार का कोई सहारा नहीं। नौकरी में दौड़ के नाम पर 18 युवकों की मौत हो गई, सरकार नियमों को शिथिल कर सकती थी। झारखंड को बचाना है तो राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो सकता है दूसरा किसी के नेतृत्व में नहीं। झारखंड में 5 महीने के कार्यकाल में मंईयां सम्मान योजना सेमत कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया। उनके हटाने के बाद कल्याणकारी योजना बंद कर दी गई। झारखंड को बचाना है, संतालपरगना में घुसपैठियों को रोकना है। भ्रष्टाचार को रोकना है, विकास करना है तो भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर विजयी बनाना है। मधुपुर विधानसभा से गंगा नारायण सिंह की जीत सुनिश्चित करना है।





