महेशपुर में दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। दूसरे और अंतिम चरण में मतदान को लेकर शुक्रवार चतुर्थ दिन को जिले के तीनों विधानसभा में कुल 08 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र क्रय किया।04- लिट्टीपाड़ा (अ०ज०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के मार्क बास्की, जयनारायण मालतो कुल दो लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा वहीं 05 पाकुड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निशाद आलम, मनोज रजवार, ने नामांकन पत्र खरीदा है। वही 06 महेशपुर (अ०ज०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से मदन मूर्मू , दाऊद मरांडी गंगाराम किस्कु व जूली ख्रिष्टमणि हेम्ब्रम कुल चार उम्मीदवारो ने नामांकन पत्र खरीदा है। साथ ही महेशपुर क्षेत्र से दो लोगों ने किया नामांकन महेशपुर(अ०ज०जा०) विधानसभा क्षेत्र से 2 निर्दलीय प्रत्याशी स्टेफ़न मरांडी निर्दलीय व गैब्रियल हेम्ब्रम, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है।अगर तीनों विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो तीनों विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को चौथे दिन दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।



