देवघर संताल एक्सप्रेस:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा के राष्ट्रीय अभियान के तहत सावन में नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में टीम डॉ राजीव रंजन की देखरेख में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के मौके पर झारखंड कुर्मी महासभा के महासाचिव व भाजपा नेता सह प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ राजीव रंजन ने कहा कि टीम का उद्देश्य आमजनमानस व पर्यावरण की सेवा करना ही है। जिससे नये भारत के निर्माण व 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना एक छोट…
Author: Santal Express
देवघर संताल एक्सप्रेस:- स्थानीय सरासनी पंचायत अंतर्गत चिरोडीह स्थित विद्युत् ट्रांसफाॅर्मर गुरूवार को रात में जल गया। इस कारण इस ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े चिरोडीह समेत कई अन्य मोहल्ले के सैकड़ों घरों में अंधेरा छा गया। बारिश के मौसम में उमस भरी गर्मी तथा पानी के अभाव के कारण सैकड़ों घरों में हाहाकार मच गया। शुक्रवार की दोपहर भाजपा नेता सह समाज सेवी तुफान महथा ने जेई विद्युत अभियंता को उक्त मामले से अवगत कराया तथा जले ट्रांसफाॅर्मर के बदले अविलंब नया ट्रांसफार्मर एवं एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।शनिवार को विभाग के कर्मचारी आकर नया ट्रांसफार्मर लगाया एवं लोगों…
दुमका । 19 अगस्त को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर प्रदर्शनी को लेकर फोटोग्राफी क्लब की ओर से शनिवार को फोटोग्राफी प्रतियोगिता सह फोटो प्रदर्शनी के आयोजन का पोस्टर विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक बालकिशोर टुडू और उनके साथी सह संयोजक, बलवंत सिंह, कमलेश मरांडी, अनुज बेसरा, केदारनाथ पाल, सनी सिंह एवं बरूण मुर्मू की ओर से कार्यक्रम के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी गई। प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया है। मोबाइल फोटोग्राफी एवं डीएसएलआर कैमरा फोटोग्राफी। इस प्रतियोगिता में कोई भी प्रतिभागी भाग ले सकते है और इसका शीर्षक है हमारा झारखंड…
हंसडीहा । सरैयाहाट प्रखंंड अंतर्गत बभनखेता पंचायत सचिवालय में शनिवार को पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने दीप प्रज्वलित कर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का विधिवत उद्घाटन किया। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा 21 से 49 वर्ष तक की महिलाओं को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से आच्छादित करने का संकल्प लिया गया है। सभी सुपात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। हमारी सरकार हर बहनों को हर साल बारह हजार रुपया देगी। राज्य सरकार की द्वारा चलाई जा रही महाकांक्षी योजना में अंतिम व्यक्ति तक लाभ…
हताश मां को बेटे की सुराग के लिए अब किसी देवदूत का है इंतजार 5 महीने से बंद मां की खुशियाँ उसकी झोली में वापस लौट दे देवदूत दुुमका:पिछले चार माह पूर्व लापता पुराना दुमका (शिव मंदिर चौक) निवासी कल्पना देवी व स्व0 केदारनाथ पाण्डेय के 16 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार का अब तक नहीं मिल पाया है कोई सुराग। जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक लगातार बेटे की गुमशुदगी का गुहार लगा-लगाकर थक चुकी कल्पना देवी निराश, हताश हो चुकी है। विदित हो 07 मार्च 2024 को शिव मंन्दिर चौक स्थित अपने घर से रोहन गाँधी मैदान चौक…
दुमका। लायंस क्लब दुमका स. प. के तत्वावधान में शनि मंदिर के पास एवं शहर के अन्य जगहों पर फूड टु हंगर कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया जिसमें लगभग 70 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ अमिता रक्षित ने कहा क्लब के सभी सदस्य सामाजिक सेवा भावना से बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं और जरूरतमंदों की बीच निरंतर सेवा दे रहे हैं। गरीबों की सेवा और उनकी मदद समर्पण की भावना से करना ही भगवान की सच्ची सेवा है। क्लब के सचिव लायन चंदन कुमार साह ने कहा गरीबों और जरूरतमंदों…
पाँच हजार कांवरियों के साथ पड़ाव संघ की कांवर यात्रा पहुँची हँसडीहा सरैयाहाट। उत्तरवाहिनी गंगा कहलगाँव से जल लेकर बासुकीनाथ जलार्पण के लिए निकले पाँच हजार कांवरियों के साथ पड़ाव संघ कहलगाँव बिहार की 112वी कांवर यात्रा शनिवार को हँसडीहा पहुँची। पड़ाव संघ की 112वी यात्रा में 61 व 41 फ़ीट के दो कांवर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। पड़ाव संघ के अध्यक्ष संतोष चौधरी एवं संपर्क प्रमुख पवन जायसवाल ने बताया की पाँच हजार कांवरियों के साथ बुधवार को वेलोग कहलगाँव से निकले है। सोमवार को सभी बासुकीनाथ में जलार्पण करेंगे। रास्ते में किसी भी कांवरियों को…
जरमुंडी । बासुकीनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र स्थित मयूराक्षी कला मंच में शनिवार को गैस सिलेंडर फटने से अफरा तफरी मच गई। इस घटना में किसी के हताहत या किसी प्रकार नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। यह घटना शनिवार अपराह्ण करीब 3:45 बजे की है। जब मयुराक्षी कला मंच में कांवरिया गण बारिश से बचने के लिए अंदर विश्राम कर रहे थे। इसी क्रम में घूम-घूमकर गरम चाय बेचनेवाले एक फेरीवाले के स्टोव लगे सिंलेडर में आग लग गई। आग की लपटें स्टोव से निकलता देख लोग डरने लगे।इसी क्रम में एक स्थानीय दुकानदार महेश साह ने साहस और सूझ…
भारी वर्षा के बीच बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ छात्र सड़क पर, सरकार ने इन ज्वलंत मुद्दों पर साधी चुप्पी राष्ट्रपति को संबोधित उपायुक्त को सौंपा आठ सूत्री मांग पत्र झामुमो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने सरकार से की दोषी पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कहा: बांग्लादेशी घुसपैठियें आदिवासियों के हक- अधिकार पर कर रहा है कब्जा दुमका ब्यूरो दुमका। संताल परगना छात्र समन्वय समिति के बैनर तले शनिवार को एसपी कालेज के प्रांगण से छात्रों ने पिछले दिनों पाकुड़ के केकेएम कॉलेज के आदिवासी छात्रावास के छात्रों की पुलिस द्वारा बेरहमी से की गयी पिटाई विरोध में…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता – मिनहाज राही मधुपुर : झारखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी मंइया सम्मान योजना का आवेदन करने का पहला दिन शनिवार को सभी केन्द्रों पर महिलाओ की भारी भीड़ देखी गयी। महिलाए प्रातः 10 बजे से ही केन्द्रो पर कतार में लगी दिखीं । सरवर डाउन रहने के कारण महिलाओं को फार्म भरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और बड़ी संख्या में महिलाएं निराश होकर वापस लौट गयी। झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपया दिया जायेगा। योजना का लाभ शत-प्रतिशत महिलाओं तक पहुंचाने…

