गोड्डा : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर झामुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इसी क्रम में सरैयाहाट के हंसडीहा पंचायत एवं बढैत पंचायत के पंचायत भवन में सरकार के द्वारा जनता की सुविधा के लिए आयोजित कार्यक्रम में जनता को मदद करने के लिए एवं सफल बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा की टीम दोनों पंचायत भवन में उपस्थित हुए। जहां सक्रिय रूप से निरीक्षण कर पदाधिकारी से मिलकर जो भी त्रुटियां हैं उसे दूर करने के लिए सलाह दिया गया। गोड्डा जिला झामुमो उपाध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी झामुमो के सिपाही जुटे हुए हैं। कार्यक्रम सफल हो और लाभुकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले यही एकमात्र उद्देश्य है। निरीक्षण कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष देवलाल बेसरा के नेतृत्व में अशोक चौधरी केंद्रीय समिति सदस्य, घनश्याम यादव झामुमो जिला उपाध्यक्ष गोड्डा सह केंद्रीय समिति सदस्य, मुर्तजा अंसारी प्रखंड सचिव सरैयाहाट, राजेश चौधरी, मुख्तार अंसारी, कृष्णमोहन जायसवाल पंचायत अध्यक्ष हसडिहा उपस्थित थे।





