नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देशवासियों से अपील की है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आगामी 9 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लहराकर https://harghartiranga.com वेबसाइट पर अपनी सेल्फी अपलोड करें। गृह मंत्री अमित शाह ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा, “हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा त्याग, निष्ठा व शांति का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर यह…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कृषि अर्थशास्त्रियों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक खाद्य अधिशेष देश है। हम वैश्विक खाद्य सुरक्षा के समाधान पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम किसानों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से सुधारों और उपायों के माध्यम से कृषि क्षेत्र को मजबूत कर रहे हैं। नई दिल्ली में अन्तरराष्ट्रीय कृषि अर्थशास्त्री परिषद् के 32 वें अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 65 वर्षों के बाद भारत में कृषि अर्थशास्त्रियों के सम्मेलन की मेजबानी करने को एक महान अवसर बताया।…
पेरिस । जीन-फिलिप माटेता के एकमात्र गोल की बदौलत फ्रांस ने शनिवार (भारतीय समयानुसार) को अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर पेरिस 2024 ओलंपिक में पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। जीन-फिलिप माटेटा ने मैच के पांचवें मिनट में ही हेडर के जरिये गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी थी, जो मैच के अंत समय तक बरकरार रहा। हालांकि मैच के 83वें मिनट में माइकल ओलिस ने शानदार गोल किया, जिसे फाउल करार दे दिया गया।। गेंद दाएं फ्लैंक से बॉक्स के अंदर ओलिस के पास पहुंची। उन्होंने शॉट मारा, जो डिफेंडर से…
पेरिस । भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी को शनिवार को चल रहे पेरिस ओलंपिक में व्यक्तिगत महिला तीरंदाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मैच में दक्षिण कोरिया की सुहयोन नाम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दीपिका को लेस इनवैलिड्स में क्वार्टर फाइनल मैच में अपने दक्षिण कोरियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 4-6 (2-0, 0-2, 2-0, 0-2, 0-2) से हार का सामना करना पड़ा। पहले सेट में दीपिका कुमारी ने शानदार शुरुआत की और इसे 28-26 से जीत लिया। भारतीय के तीन हिट 9, 10 और 9 थे। दीपिका ने दूसरे सेट की शुरुआत 10 के स्कोर के साथ की, लेकिन बाद…
चुनावी रणनीति के लिए तैयार हुई आतंरिक टीम वाशिंगटन। भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि पार्टी की तरफ से इस अवसर के लिए वे स्वयं को गौरवांवित और रोमांचित महसूस कर रही हैं। कमला हैरिस ने इस संबंध में एक्स पर जारी एक पोस्ट में लिखा, मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने पर गौरवान्वित हूं। मैं अगले सप्ताह आधिकारिक रूप से नामांकन स्वीकार करूंगी। यह अभियान लोगों के एक साथ आने, देश के प्रति प्रेम…
ढाका। बांग्लादेश में आरक्षण के विरोध में शुक्रवार को एकबार फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। यह विरोध प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी सरकार के खिलाफ है। यह विरोध प्रदर्शन देशभर में बड़े पैमाने पर हिंसात्मक घटना बढ़ने और 200 से अधिक लोगों की मौत के बाद थमा था। फिर से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन हाल की घटना में मारे गए लोगों के इंसाफ की मांग को लेकर किया जा रहा है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के विभिन्न हिस्सों में दो हजार से अधिक प्रदर्शनकारी एकत्र हुए, जिनमें से कुछ लोग ‘‘तानाशाह मुर्दाबाद’’ और पीड़ितों के लिए इंसाफ…
पलामू । जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुराकला में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी बदमाश ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। जख्मी हालत में मिलने के कारण उसे पुलिस सुरक्षा में एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान खुराकला के विशाल चौधरी के रूप हुई है। उसके खिलाफ चैनपुर, रामगढ सहित अन्य थानों में मामले दर्ज हैं। विशाल को कंधे में गोली लगी है। कंधा फैक्चर कर गया है। गुमला में हुई ज्वेलरी शॉप लूट कांड में विशाल चौधरी की संलिप्त है या नहीं इसके लिए उससे पूछताछ की जा रही है। विशाल 24 जुलाई…
रांची । महज एक दिन की बारिश में पूरी रांची जलमग्न हो गई। रांची शहर में हर तरफ पानी ही पानी है। इस बारिश और पानी के बीच शनिवार को सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री ने मोहल्लों के लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि दु:खद आश्चर्य इस बात का है कि राहत देने के लिए सरकार-प्रशासन के पास कोई तैयारी नहीं है। रांची के सैंकड़ों परिवार अपने-अपने घरों में कैद हैं। इस दौरान बांधगाड़ी की स्थिति बहुत भयावह दिखी। अपार्टमेंट और सोसाइटीज में रहने वाले सैकड़ो…
रांची । रांची में पुलिस की स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव आज तड़के कांके थाना क्षेत्र में रांची रिंग रोड से बरामद हुआ है। तेजतर्रार सब इंस्पेक्टर अनुपम की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। स्पेशल ब्रांच के आईजी, डीआईजी, रांची पुलिस के डीआईजी, एसएसपी समेत कई अधिकारी रिम्स पहुंचे। रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि कांके रिंग रोड स्थित इंडियन ढाबा से लौटते वक्त अनुपम की हत्या की गई। अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों…
रेलवे स्टेशन से चार मोटर पंप की मदद से पानी को बाहर निकाला गया जरमुंडी -बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन शुक्रवार को मुसलाधार बारिश के कारण जलमग्न हो गया। बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन की रेल पटरियां शैलाब के पानी में डूब गई। जलजमाव के कारण रेलवे ट्रेक में पानी के शैलाब ने किसी ऊफनते बड़े नाले का रूप ले लिया। रेलवे ट्रेक से करीब तीन फीट की ऊंचाई पर बरसाती पानी बहने लगा। जिससे राजकीय श्रावणी मेला के दौरान शुक्रवार को बाबा बासुकीनाथ धाम आनेवाले देशभर के श्रद्धालुओं को रेल यातायात में भारी असुविधा हुई। सुबह 10:30 पूर्वाह्न के बाद बासुकीनाथ स्टेशन पहुंचे…

