Author: Santal Express

बांसवाड़ा । बांसवाड़ा जिले के रतलाम मार्ग पर छोटी सरवन क्षेत्र में करीब 50 हज़ार करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 2800 मेगावाट परमाणु बिजली घर के लिए पूर्व में अवाप्त की गई जमीन पर चारदीवारी बनाने को लेकर शुक्रवार को पुलिस और ग्रामीण आमने सामने हो गए। चारदीवारी निर्माण को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे एक पुलिसकर्मी को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल भेजा गया। हालात संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। मौके पर तनाव के हालात हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपित बिभव कुमार की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने 8 जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान बिभव के वकील एन हरिहरन ने कहा था कि इस मामले में जांच अधिकारी को यह देखना चाहिए था कि उसमें गिरफ्तारी की जरूरत है या नहीं, उसके बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा था कि अर्नेश कुमार के फैसले के आधार पर गिरफ्तारी को चुनौती दी जा सकती है। बिभव…

Read More

पटना । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा वालों ने बिहार में आरक्षण को बढ़ने से रोकने का काम किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार अध्यादेश लाकर इसके विसंगतियों को दूर करें। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को भी इशारों ही इशारों में ऑफर देते हुए कहा कि यदि केंद्र की सरकार नीतीश कुमार की बात नहीं मान रही है तो नीतीश कुमार सरकार गिरा दें। तेजस्वी ने कहा कि राज्यसभा में सांसद मनोज झा ने आरक्षण को 9वीं अनुसूची में डालने को लेकर प्रश्न पूछा था…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार काे दूसरी पाली में जय श्रीराम के नारे के साथ निलंबित भाजपा विधायक सदन में आये। सदन में प्रवेश करते ही विधायक वेल में आ गए। वह अपनी सीट पर नहीं बैठे। भारत माता की जय के नारे भी विधायक वेल में लगा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दोपहर दो बजे तक के लिए ही विधायक निलंबित थे। आज सदन का छठा और आखिरी दिन है। ये 18 विधायक हुए थे निलंबित भाजपा के जिन विधायकों का निलंबन हुआ था उनमें अनंत ओझा, रणधीर सिंह, नारायण दास, अमित मंडल, नीरा…

Read More

नई दिल्ली । इलेक्टोरल बांड के रूप में दिए गए चंदे की कोर्ट की निगरानी में एसआईटी से जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिका खारिज करने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता कॉमन कॉज की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि मामलों में सिर्फ राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि प्रमुख जांच एजेंसियां ​​भी शामिल हैं। यह देश के इतिहास के सबसे बुरे वित्तीय घोटालों में से एक है। जिन कंपनियों ने बांड लिये, उसके बाद उन्हें काम मिला, इससे स्पष्ट…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया जब तृणमूल कांग्रेस के जयनगर विधायक विश्वनाथ दास की गाड़ी ने भाजपा की डाबग्राम-फूलबाड़ी विधायक शिखा चटर्जी को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद भाजपा विधायकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना के समय भाजपा के विधायक महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। शिखा चटर्जी ने अपनी गाड़ी रोक कर विरोध जताया और अन्य भाजपा विधायकों ने भी उनका समर्थन किया। भाजपा विधायक अशोक कीर्तनिया ने भी आरोप लगाया कि तृणमूल विधायक की गाड़ी ने उन्हें भी टक्कर मारी। इस घटना के कारण…

Read More

बारामूला । जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने अब तक 651 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और 86.5 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 651 नशा तस्करों में से 122 हार्ड-कोर हैं जिन पर पीआईटीएनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया और 375 को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया। नशा मुक्त बारामूला अभियान के तत्वावधान में और नशे के खतरे के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने जनवरी, 2023 से 86.5 करोड़ रुपये की ड्रग्स भी बरामद की है। इस दौरान…

Read More

मुंबई । मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छत्रपति शिवाजी महाराज युग के 12 किलों को विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने का ऐलान किया है।उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के सैन्य इलाके की अनूठी विरासत को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल करने के लिए एक प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शिवाजी महाराज के किले सिर्फ वास्तुकला नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक विरासत हैं। राज्य सरकार निश्चित रूप से इस विरासत को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करेगी। सह्याद्री गेस्ट हाउस में शुक्रवार को ‘भारत के मराठा सैन्य क्षेत्र’ के विश्व…

Read More

पेरिस । भारतीय तीरंदाज अंकिता भक्त और धीरज बोम्मदेवरा शुक्रवार को चल रहे पेरिस ओलंपिक में इंडोनेशिया के डायनंदा चोइरुनिसा और आरिफ पंगेस्टु को हराकर तीरंदाजी रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। लेस इनवैलिड्स में राउंड ऑफ 16 मैच में अंकिता-धीरज ने इंडोनेशियाई जोड़ी को 5-1 से हराया। भारतीय तीरंदाजों ने क्रमशः 37-36 और 38-37 के स्कोर के साथ पहला और तीसरा सेट जीता। इस बीच, दूसरा सेट 38-38 से बराबर रहा। अंकिता-धीरज शुक्रवार शाम तीरंदाजी रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में स्पेन की टीम का सामना करेंगे, जिसने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को…

Read More

देश दुनिया के इतिहास में 03 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। कई ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएं घटीं, जिन्होंने इस तारीख को ऐतिहासिक बनाया है। हिंदी साहित्य में आज की तारीख बेहद अहम है। इसी तारीख को 1886 में कवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म हुआ था। हिंदी साहित्य को उसकी बुलंदियों तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान है। उनकी रचनाओं ने न केवल हिंदी काव्य की परिभाषा बदल दी, बल्कि लोगों में साहित्य के प्रति रुचि को भी बढ़ाया। मैथिलीशरण गुप्त की कृतियों में सरलता और नई दिशा देखने को मिलती है। इस साल तीन अगस्त को हम…

Read More