Author: Santal Express

रांची । राज्यपाल संतोष गंगवार ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता व घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन काे झारखंड के 12वें मंत्री के रूप में राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलायी। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सत्यानंद भोक्ता, रामेश्वर उरांव के अलावा कई दिग्गज मौजूद थे। चंपाई सोरेन के इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन ने कोल्हान से ही मंत्रीपद के लिए रामदास सोरेन को चुना। रामदास सोरेन को वही विभाग सौंपे गए हैं जो चंपाई सोरेन के पास थे। रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा की राजनीति में काफी दिनों से सक्रिय हैं। पहली बार उन्होंने 2005…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़।सीबीआई टीम की पाकुड़ में गुरुवार देर रात तक छापेमारी चली। रात लगभग 10 बजे सीबीआई टीम ने शहर के बीचोंबीच नामू टोला स्थित नीरज अग्रवाल के आवास में छापेमारी की। इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सीबीआई टीम बीते गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे हाकिम मोमिन के घर पहुंची और देर रात तक छापेमारी की। सीबीआई की टीम ने पहले हाकिम मोमिन के आलीशान मकान और उसके बाद बारी-बारी सभी कमरों की छानबीन की। टीम ने पूरे मकान की दीवार, फर्श आदि की भी गहराई से जांच पड़ताल की। इधरदेर रात नीरज अग्रवाल…

Read More

खूंटी । भले ही झारखंड विधानसभा चुनाव की डुगडुगी अभी नहीं बजी है लेकिन राजनीतिक दलों के नेताओं की संक्रियता काफी बढ़ गई है। एक ही पार्टी के कई दावेदार टिकट के लिए ताल ठोंक रहे हैं। टिकट चाहने वालों की सबसे बड़ी लाइन झामुमो में है। भाजपा और, कांग्रेस के टिकट के दावेदारों की सूची भी काफी लंबी है। खूंटी जिले में दो विधानसभा सीटें हैं और दोनों जनजातियों के लिए आरक्षित हैं। दोनों सीटों पर भाजपा के विधायक काबिज हैं। खूंटी से भाजपा के वर्तमान विधायक और राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा 1099 से…

Read More

पलामू । जिले में उत्पाद विभाग के सिपाही पद पर बहाली के लिए हो रही दौड़ प्रतियोगिता जानलेवा साबित हो रही है। दौड़ लगाते हुए अभ्यर्थी लगातार बेहोश हो रहे हैं। मेडिकल सुविधा बेहतर नहीं मिलने के कारण शुक्रवार दोपहर तक दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई है जबकि 100 से अधिक बीमार हैं। दो को रांची रिम्स भेजा गया है। बीमार अभ्यर्थी पागलों की तरफ व्यवहार कर रहे हैं। उनके हाथ-पांव बांधकर या पड़कर इलाज किया जा रहा है। मृतकों में बिहार के गया जिले के पररिया थाना क्षेत्र के बरैला लक्ष्मण बीघा के रहने वाले अमरेश कुमार और…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । आमड़ापडा थाना क्षेत्र के पांचूवाड़ा चाकू कांड मुख्य हत्यारोपी को पकड़ने में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। इस संबंध में गुरुवार को प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि मंगलवार को आलूबेड़ा-अमड़ापाड़ा कोयला परिवहन सड़क के पचुवाड़ा मोड़ के समीप  मानव आहार भोजनालय के संचालक प्रमोद कुमार 30  गोपीकंदर  दुमका क्षेत्र के कुश्चिरा निवासी की दिनदहाड़े 1:00 बजे  बीते मंगलवार को  चाकू मारकर  जयराम तुरी उर्फ( बोरा )28 रंगा टोला थाना पाचूवाड्रा जिला पाकुड़ द्वारा हत्या कर दी गई थी । इस संबंध में अमरपारा थाना कांड संख्या 46 दिनांक…

Read More

पथरगामा :- पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमावरण संथाली टोला मे झाड़ियां के पास एक अज्ञात अधेड़ की लाश पाई गई। लाश पाए जाने की सूचना पाकर थाना प्रभारी अभिनव आनंद ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा के उपरांत लाश को अपने कब्जे में कर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार शव के नाक एवं आंख को किसी हिंसक जानवर के द्वारा कुतर दिया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि यह अज्ञात अधेड़ बुधवार को सुबह 9:00 बजे से इधर भटक रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि जब तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आ जाती…

Read More

गोड्डा : नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक अमिनेष नैथानी ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान एसपी नाथू सिंह मीना से पद भर लिया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक अमिनेष नैथानी ने कहा कि अब तक जो जिले में बेहतर कार्य होते रहे हैं, उस मोमेंटम को आगे भी बरकरार रखा जाएगा। साथ ही डीजीपी सर द्वारा जो निर्देश महिला सुरक्षा को लेकर प्राप्त हैं उसको लेकर महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की जाएगी। महिला थाने को और  सशक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध मुक्त एवं भय मुक्त समाज की स्थापना करना उनकी प्राथमिकता…

Read More

पथरगामा प्रतिनिधि:-  पथरगामा प्रखंड अंतर्गत गोड्डा विधायक अमित मंडल के पहल से बारकोप में ट्रांसफार्मर लगाया गया l पंचायत समिति सदस्य पंकज कुमार साह, गोड्डा विधायक अमित मंडल एवं ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष  सुबोध साह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया l ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीण सुमृत महलदार, राकेश मोदी, संजय महलदार, रोशन मोदी, आदित्य मोदी, बंटी मोदी, शेखर ब्रह्म, श्याम रजक आदि ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक अमित मंडल का आभार व्यक्त किया। पंचायत समिति सदस्य पंकज साह ने बताया कि पिछले कई दिनों से बारकोप का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण अंधकार…

Read More

कुंडहित (जामताड़ा) । बुधवार की रात कुंडहित पुलिस विशेष छापामारी के दौरान बाबूपुर रथतला मोड़ स्थित एक गुमटी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। गुमटी के दुकानदार गोपाल गोराई पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। वहीं पुलिस छापामारी के बाद दुकान से 21 कैन बियर, चार किंगफिशर, मैक डाउन के 180 मिली के 34 बोतल, रॉयल स्टैग के एक फूल एवं चार हाफ ,बी 7 के दो नीव, ब्लेंडर के हाप सहित भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। इस दौरान थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया गुप्त सुचना के आधार बाबूपुर मोर स्थित गोपाल…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-पर्यटन कला, संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस, 2024 अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त नवीन कुमार द्वारा मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आगे उप विकास आयुक्त ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और बेहतर भविष्य को लेकर सभी को शुभकामनाएं दी। वहीं प्रतियोगिता के दौरान कई बच्चे एवं बच्चियों द्वारा एथलिटिक्स,योगा, रस्सा-कस्सी, बैडमिंटन,कबड्डी आदि प्रतियोगिता में भाग लिया गया।इसके…

Read More