गोड्डा : नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक अमिनेष नैथानी ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान एसपी नाथू सिंह मीना से पद भर लिया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक अमिनेष नैथानी ने कहा कि अब तक जो जिले में बेहतर कार्य होते रहे हैं, उस मोमेंटम को आगे भी बरकरार रखा जाएगा। साथ ही डीजीपी सर द्वारा जो निर्देश महिला सुरक्षा को लेकर प्राप्त हैं उसको लेकर महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की जाएगी। महिला थाने को और सशक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध मुक्त एवं भय मुक्त समाज की स्थापना करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


