संताल एक्सप्रेस संवादाता
तीनपहाड़ – तालझारी थाना क्षेत्र के सकरीगली जमनी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर तालझारी थाना पुलिस ने गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार तालझारी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सकरीगली में मादक पदार्थ गांजा की बिक्री हों रही है. जिसको लेकर पुलिस द्वारा टीम गठित कर एक घर में छापेमारी किया. जहां पुलिस ने 283 ग्राम गांजा बरामद किया. साथ ही इसमें संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया गया. जिसकी पहचान
सकरीगली जमनी निवासी माया देवी उम्र 45 वर्ष के रूप में किया गया. मामले को लेकर तालझारी थाना में कांड संख्या 177/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्राथमिकी दर्ज की गई है. साथ ही गिरफ्तार महिला को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
छापेमारी दल में तालझारी अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद, थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय, सहायक अवर निरीक्षक रंजन कुमार यादव सहित अन्य लोग शामिल थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


