रांची । राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम में शुक्रवार को सिविल कोर्ट के अधिवक्ता की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि अधिवक्ता गोपाल कृष्ण सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम आवास के पास खड़े थे। इसी दौरान एक अपराधी ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल गोपाल कृष्ण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में काफी आक्रोश है। डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। हत्या के कारणों…
Author: Santal Express
– मध्य रेलवे पदक विजेता स्वप्निल कुसाले को अधिकारी के पद पर देगी प्रमोशन मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को राज्य सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इसके साथ ही मध्य रेलवे ने स्वप्निल कुसाले को अधिकारी पद पर प्रमोशन देने की घोषणा की है। मध्य रेलवे के महा प्रबंधक राम करन यादव ने कहा कि स्वप्निल को अलग से इनाम घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्हें स्वप्निल कुसाले पर गर्व है। स्वप्निल कुसाले ने पेरिस…
रांची । कांके थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गुरुवार देर शाम गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार राजेश मुंडा के पैर में गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोग घायल राजेश मुंडा को रिम्स अस्पताल ले गयेए जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी और घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर रहे है।
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़।गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व शर्मा पाकुड़ पहुंचने ।जहाँ महेशपुर प्रखंड के गायबथान गांव पहुंचकर वहां के आदिवासी परिवार और पाकुड़ में केकेएम कॉलेज के कल्याण छात्रावास के छात्रों से मिलने के पश्चात परिसदन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि पाकुड़ पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि उनका गोपीनाथपुर जाना सुरक्षा के दृष्टिकोण से ठीक नहीं होगा , और अनुमति नहीं दी गई। कहा की मैं गाय बथान के लोगों से मिला तो बताया गया की वहा घुसपैठी लोग हमारे आदिवासी माता-पिता के साथ किस तरह अत्याचार कर रहे हैं। साथ…
पार्टी ने एक-एक लाख रुपए मदद करने की कि घोषणा संताल एक्सप्रेस संवाददाता महेशपुर (पाकुड़)। महेशपुर प्रखंड अंतर्गत गायबथान गांव में बीते 18 जुलाई को जमीनी विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एवं दीपक प्रकाश गायबथान गांव पहुंचकर पीड़ित आदिवासी परिवार से मुलाकात की घटना में जख्मी दन्दू हेम्ब्रम एवं होपनी मरांडी से वार्तालाप कर घटना की जानकारी ली।,जख्म को देखा । दोनो को झारखंड सरकार के द्वारा उपचार नहीं कराए जाने पर दुःख जताया। दोनों के सर पर अभी भी गंभीर चोट है। उन्होंने…
सीएम हेमंत सोरेन ने हड़ताली कर्मियों को 9 सूत्री मांगों पर विचार करने का दिया आश्वासन दुमका: झारखण्ड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) के आह्वान पर नौ सूत्री मांगो को लेकर पूर्व घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल 11वें दिन गुरुवार को भी जारी रही। इससे समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालय यथा जिला सामान्य शाखा, जिला विधि शाखा, जिला राजस्व शाखा, जिला भू-अर्जन कार्यालय, साहाय्य शाखा, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला स्थापना शाखा, जिला विकास शाखा, जिला योजना शाखा, जिला आपूर्ति कार्यालय, जिला पंचायत राज कार्यालय, जिला अभिलेखागार,जिला निर्वाचन कार्यालय एल.आर.डी.सी. का कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, सभी प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालयों में भी काम-काज…
विधायक प्रो स्टीफन मरांडी की पत्नी के पार्थिव शरीर पर पत्नी कल्पना संग सीएम हेमंत सोरेन ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन बीते बुधवार को दुर्गापुर मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी का निधन दुमका। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता व महेशपुर विधानसभा से विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दुमका के बांधपाड़ा स्थित प्रोफेसर स्टीफन मरांडी के आवास पहुंचकर विधायक स्टीफन मरांडी की पत्नी सुहासिनी बेसरा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी| बताते चलें कि…
दुमका। परिसदन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में गुरुवार को दुमका, गोड्डा, जामताड़ा और देवघर जिले की अलग-अलग सत्रों में बैठक की गई| उक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से विधानसभावार स्थानीय स्तर की समस्याओं की जानकारी ली तथा संघटनात्मक रूप से पार्टी को सुदृढ़ करने हेतु विशेष निर्देश दिए| बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उपरोक्त सभी जिले के विधानसभा सीट पर कमल खिलाने का मंत्र दिया और उनका जोश बढ़ाया| बैठक में मौजूद चारों जिले के कार्यकर्ताओं के साथ हर सीट पर कमल खिलाने को लेकर…
दुमका। जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव कांत के नेतृत्व में दुमका स्थित टीन बाजार चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन गुरुवार को किया गया। जिलाध्यक्ष गौरव कांत ने पुतला दहन के पश्चात बताया कि भाजपा के विधायकों द्वारा बीते बुधवार को जनता एवं बेरोजगार युवकों की समस्याओं के समाधान को लेकर विधानसभा के सभागार में मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की इशारे पर जबरन विधानसभा के सभागार में विधायकों को बंद कर दिया। इसी दौरान सभागार में बिजली काट दी गई एवं पानी भी बंद कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा 19…
हरतालिका तीज पर खास किस्म की चूड़ियां खरीदे सुहागिन मारवाड़ी महिलाएं मेले में जमकर गेम्स का लुफ्त उठाया मारवाड़ी समाज की बच्चे और महिलाएं संताल एक्सप्रेस संवाददाता दुमका। मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा के माध्यम से अग्रसेन भवन में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ दो दिवसीय हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ किया गया। प्रेरणा की सखियों ने गुरुवार को को ‘जीवन साथी हम दिया और बाती हम’ शीर्षक से एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें नटराज डांस अकादमी के डायरेक्टर अश्विन कश्यप ने डांस का कोरियोग्राफ किया और एक भव्य झांकी प्रस्तुत की। मेला में महिलाओं ने साज…

