Author: Santal Express

राज्य सरकार द्वारा सभी पथों की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी जरमुंडी : विधायक बादल पत्रलेख की अनुशंसा पर जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में 10.62 करोड़ की लागत से 23.125 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा जरमुंडी प्रखंड में 11 ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण व मजबूतीकरण के कार्य को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस संदर्भ में निविदा निकालकर कार्य शुरू कराने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया गया है। — जरमुंडी में इन पथों की मिली प्रशासनिक स्वीकृति — जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के खैराबांध से मंजडीहा तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य (लंबाई 1.55 किमी),…

Read More

जरमुंडी  | राजकीय श्रावणी मेला के 11 वें दिन गुरूवार को भी नागेश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का जनशैलाब बासुकीनाथ धाम में उमड़ा। देश विदेश से बड़ी संख्या में कांवरिया श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ धाम पवित्र जलार्पण के लिए पहुंच रहे हैं। सावन कृष्ण द्वादशी, प्रदोष तिथि पर गुरुवार को शाम 5 बजे तक 75126 श्रद्धालुओं ने बाबा फौजदारी नाथ पर जलार्पण किया। बासुकीनाथ मंदिर कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक श्रावणी मेला के 11वें दिन सामान्य रूट लाईन से कतारबद्ध होकर 65572 श्रद्धालुओं ने तथा 3754 श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम से जलार्पण किया। वहीं बासुकीनाथ मंदिर कार्यालय से…

Read More

दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में गुरुवार से पीजी सेमेस्टर-4, सत्र-2022-26 की परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने विभिन्न कॉलेजों में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जिसमें विश्वविद्यालय का दिग्घी कैंपस, देवघर कॉलेज देवघर, गोड्डा कॉलेज गोड्डा और साहेबगंज कॉलेज साहेबगंज शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ जय कुमार साह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विषयों के कुल 4319 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं और यह परीक्षा 1 से 3 अगस्त तक चलेगी। विदित हो कि परीक्षा विभाग द्वारा सभी विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए…

Read More

दुमका ब्यूरो दुमका: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा का पाकुड़ जाने के क्रम में गुरुवार को दुमका के फूलो झानो चौक पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने अपने वाहन से उतरकर फूलो झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण की । इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद थे । पत्रकारों से बात करने हुए हुए उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने उन्हें पाकुड़ के गोपीनाथपुर जाने से मना किया है। उन्होंने कहा कि जब एक मुख्यमंत्री वहां नहीं जा सकता तो आम लोगों की क्या हालत होगी,…

Read More

गोपीकांदर। पूर्व उपमुख्यमंत्री झामुमो के वरिष्ठ नेता व महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी प्रो सुहासिनी बेसरा का बीते बुधवार की सुबह दुर्गापुर निजि अस्पताल में निधन हो गया था उनके पार्थिव शरीर को आज गुरूवार को‌ पैतृक गांव गोपीकांदर प्रखंड के बड़ापत्थर मिट्टी देकर अंतिम संस्कार किया गया. बड़ा पत्थर गांव मिट्टी देने बेटी उपासना मरांडी दुमका सांसद नलिन सोरेन,‌ जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष जोयस बेसरा झामुमो पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्याम यादव, कांग्रेस पाकुड़ जिला अध्यक्ष उदय लखानी, झामुमो गोपीकांदर प्रखंड अध्यक्ष संतोष मरांडी,‌‌ गोपीकांदर जिला परिषद सदस्य निशा शबनम हांसदा , आलोक सोरेन झामुमो महिला नेत्री पोलिना…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-बाबा बैद्यनाथ की धरती देवघर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान का आगमन देवघर एयरपोर्ट पर हुआ।मौके पर राष्ट्रीय छात्र शक्ति के सह सम्पादक अजित कुमार सिंह,प्रान्त सह मंत्री शुभम राय ,ऋत्विक राज ,प्रान्त sfs सह संयोजक गोपाल पंडित,प्रान्त सह छात्रा प्रमुख खुशी देव,प्रान्त खेल संयोजक गौरव ,विभाग संयोजक अंकित सिंह ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनय राय, वरुण शर्मा ,देवघर जिला संगठन मंत्री प्रद्युम्न यादव ,नगर मंत्री सानू सिंह राजपूत ने संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ,शाल एवं बाबा बैद्यनाथ का मोमेंटो भेंट किया।बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा…

Read More

सिविल सर्जन को पदमुक्त करनें की उठी मांग देवघर संताल एक्सप्रेस:-जिले का एक मात्र बड़ा अस्पताल सदर अस्पताल इन दिनों सुर्खियों में है,कभी एएनएम के स्थानांतरण का मुद्दा गर्म रहता है तो कभी प्रसूति विभाग में कार्यरत एएनएम द्वारा पैसा मांगे जाने का मामला सुर्खियां बटोरता है।इसी क्रम में गुरुवार को अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में कार्यरत बिटीटी के द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल चालू हो गया है।वहीं मौके पर उपस्थित बिटीटी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला के सिविल सर्जन के द्वारा मनमानी तरीके से उनका स्थानांतरण किया गया है।वहीं अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-तम्बाकू नियंत्रण को लेकर श्रावणी मेला क्षेत्र में 25 दुकानदारों में से 12 दुकानदरो से वसूला गया जुर्माना,राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम देवघर जिलान्तर्गत श्रावणी मेला क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 की धारा को लागु करने हेतु, सिविल सर्जन डॉo रंजन सिन्हा एवं डॉ0 मनोज कुमार गुप्ता, जिला कुष्ट निवारण पदाधिकारी-सह- नोडल पदाधिकारी एनoसीoडीo, कोषांग देवघर, के निर्देशानुसार राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में कोटपा-2003 के अधिनियम, तम्बाकू एवं उनके उत्पाद की सार्वजनिक स्थानो पर धड़ल्ले से बिक्री को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ विभाग के एन०टी०सी०पी० (राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कर्यक्रम, देवघर) टीम के द्वारा चलाया जा रहा है निरंतर…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस) देवघर में स्तनपान सप्ताह का भव्य उद्घाटन हुआ। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन बाल रोग ( Pediatrics) विभाग सामुदायिक और पारिवारिक चिकित्सा (CFM) विभाग एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग (Obs & Gynae) विभाग के सहयोग से किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईआईएमएस देवघर के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डाॅ. सौरभ वार्ष्णेय द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में स्तनपान के महत्व पर जोर दिया और बताया कि यह न केवल शिशु के पोषण का आधार है, बल्कि मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस कार्यक्रम में डीन एकेडमिक प्रोफेसर…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता – मिनहाज राही मधुपुर : गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के पुर्व सांसद फुरकान अंसारी की पत्नी एवं झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री डॉ इरफान अंसारी की मॉं मुश्तरी खातून का दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। मधुपुर खलासी मोहल्ला स्थित निजी आवास मुश्तरी मंजिल मे उनका निधन हो गया । मृतिका मुश्तरी खातून सरल स्वभाव वाली नेक दिल खातून थी, वे मधुपुर उर्दू गर्ल्स स्कूल की प्रधानाध्यापिका रह चुकी । सुबह तकरीबन तीन बजे उनका दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया, वह लगभग 75 वर्ष की थी…

Read More