पटना । बिहार में नीलगाय और जंगली सुअर फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों को हो रहे नुकसान से बचाने अब बिहार की नीतीश सरकार ने इन्हें मारने का प्लान बनाया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक बयान में कहा कि इन पुशओं को मारने से लेकर दफनाने तक की पूरी प्रक्रिया गांव के मुखिया की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। राज्य के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रेम कुमार और कृषि मंत्री मंगल पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य में ‘घोड़परास’ नाम से मशहूर नीलगायों और जंगली सूअरों को मारने की अनुमति देने…
Author: Santal Express
रांची । झारखंड हाई कोर्ट ने बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट, देवघर द्वारा परित्राण मेडिकल ट्रस्ट की नीलामी में खरीदी गई संपत्ति का कब्जा जिला प्रशासन द्वारा नहीं दिए जाने के विरोध में दायर याचिका पर गुरुवार काे अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने बाबा बैजनाथ मेडिकल ट्रस्ट की याचिका को स्वीकृत कर लिया। परित्राण मेडिकल ट्रस्ट की नीलामी में खरीदी गई संपत्ति का कब्जा अब पूरी तरह बाबा बैजनाथ मेडिकल ट्रस्ट मिल गया है। हाई कोर्ट उस संपत्ति को अटैच करने संबंधी एसडीओ के आदेश को निरस्त कर दिया। बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट की ओर से दाखिल याचिका पर हाई कोर्ट…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग में दो तिहाई पद रिक्त रहने पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने मौखिक कहा कि जब राज्य सरकार के स्वास्थ्य सेवाओं में स्वीकृत पद के मुकाबले दो तिहाई पद खाली है, ऐसे में तो झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं कैसे बेहतर होंगी? प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उप केंद्र, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, जिला अस्पतालों में ना तो मेडिकल इक्विपमेंट है और न हीं उसको चलाने वाले तकनीकी कर्मी। केंद्र सरकार द्वारा झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भेजे गए 256 करोड़ सरेंडर कर दिए गए। सभी जिलों में मेडिकल सुविधा बढ़ाने…
हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सहायक आचार्य नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा सहित अन्य पदों के लिए चल रही नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सहायक आचार्य प्रतियोगिता परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशन पर लगी रोक हटाने के लिए राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगी। इस बैठक में मुख्य सचिव एलखियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह…
कहा,- हेमंत सरकार घायल छात्रों का समुचित इलाज करें संताल एक्सप्रेस प्रतिनिधि पाकुड़। पाकुड़ स्थित केकेएम कॉलेज जाकर गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने आदिवासी छात्रावास के छात्रों से मुलाकात की।उन्होने पाकुड़ में आदिवासी छात्रों की हुई पिटाई के मामले पर भी सरकार को घेरा और वहां के एसपी पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि मैं झारखंड के डीजीपी से मिलकर इस मामले में बात करूंगा। रही बात घायल छात्रों की तो उन्होंने कहा कि मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं यहां की मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर निवेदन करना चाहता हूं कि जो घायल छात्र…
मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से की कार्रवाई की मांग रामा कान्त मालवीय देवघर:-सदर अस्पताल के लेबर वार्ड में अवैध वसूली लगातार जारी है।ग्रामीण क्षेत्र सहित शहरी क्षेत्र के लोगों का दोहन बदस्तूर जारी है। वैसे तो पूर्व से ही प्रसूति विभाग में यह खेल खेला जा रहा है और कई बार इसकी शिकायत भी वरीय अधिकारियों से की गई है पर आज तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई या फिर प्रबंधन के मिलीभगत से किया जा रहा है?ऐसा ही एक वाक्या गुरुवार को देखने को मिला जब नगर निगम क्षेत्र स्थित राम मंदिर रोड निवासी छोटू कुमार ने ड्यूटी…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को मिली राहत फिलहाल बरकरार रहेगी। गुरुवार की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए समय देने की मांग की। अदालत ने जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम मौका देते हुए अगली सुनवाई के लिए 12 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। पिछले वर्ष भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम में हुए उपद्रव के बाद तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा और आधा दर्जन सांसद समेत 41 लोगों पर धुर्वा थाने में केस दर्ज किया…
कोलकाता । आज यानी गुरुवार से कोलकाता और आसपास के इलाकों में कल पुरानी बसों को स्क्रैप करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दरअसल, एक अगस्त 2009 को दिए गए कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार आगामी सितंबर-अक्टूबर से शहरों-उपनगरों में उन सभी बसों को हटाया जाएगा जिनकी उम्र 15 साल हो गई है। निजी बस मालिकों के संगठन ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट के सचिव तपन बनर्जी ने कहा कि पिछले छह साल से बस किराया नहीं बढ़ा है जबकि पेट्रोल-डीजल के दाम दोगुने हो गए हैं। मालिक बैंकों से कर्ज लेकर नई बसें खरीदने की हिम्मत नहीं…
हाईकोर्ट के फैसले में हिन्दू पक्ष की बड़ी जीत, कोर्ट ने कहा-18 याचिकाओं पर करेगा सुनवाई मथुरा । श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार काे अहम फैसला सुनाया है। फैसले में हिंदू पक्ष की बड़ी जीत हुई है। अदालत ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दी है। मुस्लिम पक्ष ने हिंदू श्रद्धालुओं की याचिका को चुनौती दी थी, हाईकोर्ट ने कहा है कि वह हिंदू पक्ष की सभी 18 याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। मामले में अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी। इस मामले में 6 जून को ही सुनवाई पूरी…
रांची । साइबर अपराधियों ने सीबीआई अधिकारी बनकर सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली में रहने वाले एक डॉक्टर को 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 30 लाख रुपये ठग लिये। इस संबंध में गुरुवार को डॉक्टर ने सीआईडी की साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली सीबीआई के अधिकारी बनकर साइबर अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली में रहने वाले डॉक्टर गोपाल को फोन किया। साइबर अपराधियों ने डाॅक्टर का नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में आने की बात कहकर उन्हें धमकाया और डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट किया। साइबर अपराधियों ने कहा कि…

