जरमुंडी। जरमुंडी प्रखंड के तालझारी में विधायक बादल ने बुधवार को उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत आठवीं कक्षा के 541 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित किया। इस मौके पर तालझारी हाई स्कूल में छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य में सरकार विकास की गंगा बह रही है। लगातार क्षेत्र वासियों को सीधे तौर पर लाभ देने का काम किया जा रहा है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को साईकिल मिलने से उन्हें विद्यालय आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। विधायक ने साइकिल की घंटी बजाकर बच्चों के बीच खुशी जाहिर किया। मौके पर विधायक ने उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारी से कहा कि सरकारी स्कूल में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कहा कि पदाधिकारी स्कूलों का निरंतर निरीक्षण करें। क्योंकि सरकारी स्कूल में गरीब जनता के बच्चे पढ़ते हैं। उसकी पढ़ाई में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके इसके लिए सरकार संसाधन उपलब्ध करा रही है। बीईईओ मोहम्मद जमालुददीन ने बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कही। मौके पर पूर्व प्रमुख लखीनारायण दत्ता, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह बीएओ अक्षय कुमार, स्कूल प्राचार्य जीवन ज्योति चक्रवर्ती, सुबोध दत्ता, प्रेम कुमार, अनूप कुमार, रतन बिहारी आदि मौजूद थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


