पेरिस । भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पेरिस 2024 ओलंपिक में पहली हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को गत चैंपियन बेल्जियम ने पूल बी मैच में भारत को 2-1 से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने मैच के 18वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली, जब आर्थर डी स्लोवर की गलती का फायदा उठाते हुए अभिषेक ने गोल किया। हालाँकि, 33वें मिनट में थिब्यू स्टॉकब्रोक्स ने गोल कर बेल्जियम को 1-1 से बराबरी दिला दी। इस गोल के ग्यारह मिनट बाद, जॉन-जॉन डोहमेन ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बेल्जियम की बढ़त 2-1 कर दी और अंत में यही…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद रहे राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को केरल पहुंचे और वायनाड जिले के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित विभिन्न राहत शिविरों का दौरा किया। राहुल गांधी ने 2019 और 2024 के आम चुनाव में वायनाड लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। हालांकि, 2024 में उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा सीट से जीतने के बाद उन्होंने वायनाड निर्वाचन क्षेत्र छोड़ दिया, जहां से उपचुनाव होने पर प्रियंका के चुनाव लड़ने की उम्मीद है। राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह साढ़े नौ बजे कन्नूर हवाईअड्डे…
देश-दुनिया के इतिहास में 02 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। दरअसल 1990 में 02 अगस्त को इराक के एक लाख से ज्यादा सैनिकों ने 700 टैंकों के साथ कुवैत पर हमला करके उसपर कब्जा कर लिया था। इस कारण अमीर को सऊदी अरब पलायन करना पड़ा। खास बात यह है कि यह हमला पहले खाड़ी युद्ध की वजह बना। यह युद्ध 28 फरवरी 1991 को खत्म हुआ। इराक के खिलाफ 34 राष्ट्रों ने मिलकर युद्ध छेड़ा। इस युद्ध का उद्देश्य इराकी बलों को कुवैत से बाहर निकालना था। इराक के कुवैत हमले की अंतरराष्ट्रीय जगत में…
पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज भी बने कुसाले पेरिस । भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने गुरुवार को चल रहे पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। कुसाले पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज भी बने। कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन पुरुषों के फाइनल में 451.4 के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहकर भारत के लिए कांस्य पदक जीता। उन्होंने कुल मिलाकर निशानेबाजी में भारत का तीसरा पदक हासिल किया। इससे पहले क्वालिफिकेशन…
नई दिल्ली । श्रीलंका के दो और तेज गेंदबाज मथिषा पथिराना और दिलशान मदुशंका भारत के खिलाफ एकदिवसीय मैचों से बाहर हो गए हैं। पथिराना को कंधे में और मदुशंका को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। श्रीलंका की टीम में दुष्मंथा चमीरा भी नहीं हैं, जो बीमारी के कारण बाहर हैं, और नुवान तुषारा भी नहीं हैं, जिनके अंगूठे में फ्रैक्चर है। ये दोनों खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी नहीं खेल पाए थे। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, फिलहाल श्रीलंका ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज को टीम में शामिल किया है। दोपहर बाद श्रीलंका क्रिकेट की ओर से…
नई दिल्ली । वायनाड भूस्खलन के तीसरे दिन गुरुवार को प्रभावित लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए सेना ने रातों-रात 100 फीट लंबा पुल बनाकर जनता के लिए खोल दिया है। इससे बचाव कार्यों में और मदद मिलेगी और फंसे हुए लोगों को जल्दी से जल्दी निकाला जा सकेगा। इसके अलावा कई और छोटे-छोटे पुल बनाए जाने की तैयारी है। सेना ने आज सुबह तक 100 से ज़्यादा शव बरामद किए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है। वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने प्रभावित क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों को हवाई मार्ग से निकालकर सुरक्षित स्थानों…
आगामी फिल्म ‘घुसपैठिया’ का बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ट्रैक ‘तेरे बिना अब तो’ आखिरकार रिलीज हो गया है। इस गाने में विनीत कुमार सिंह और उर्वशी रौतेला के बीच उल्लेखनीय केमिस्ट्री दिखाई गई है, जो प्रशंसकों के लिए आकर्षक दृश्य और संगीत का अनुभव लेकर आई है। प्रशंसित सुसी गणेशन द्वारा निर्देशित ‘घुसपैठिया ‘ 9 अगस्त को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। फिल्म में विनीत कुमार सिंह, उर्वशी रौतेला और अक्षय ओबेरॉय हैं। इसका निर्माण एम. रमेश रेड्डी, ज्योतिका शेनॉय और मंजरी सुसी गणेशन ने किया है। ‘घुसपैठिया’ एक रोमांचक कहानी का वादा करती है जो खूबसूरत संगीतमय क्षणों से…
पटना । जन सुराज परिवार का कुनबा रोज़ तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसके संस्थापक प्रशांत किशोर ने गुरुवार को यहां कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों को धूल चटाकर जन सुराज अपने बूते सरकार बनाएगी। 2025 में बिहार में जन सुराज की सरकार होगी। प्रशांत किशोर ने यह दावा किया है कि अगली बार बिहार विधानसभा जन सुराजियों से भरा होगा। बिहार के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब हम चुनाव लड़ाएंगे तो हारने नहीं देंगे। जन सुराज अकेले सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और बिहार में अपनी सरकार बनाएगा। प्रशांत…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट की सात जजों की संविधान बेंच ने बहुमत से फैसला दिया है कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों में वो सब कैटेगरी बना सकती है जिन कैटेगिरी को ज्यादा आरक्षण का फायदा मिलेगा। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये फैसला सुनाया। सात जजों की बेंच ने 2004 में ईवी चिन्नैया मामले में दिए गए 5 जजों के फैसले को पलट दिया। वर्ष 2004 में दिये उस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि एससी-एसटी में सब कैटेगरी नहीं बनाई जा सकती। चीफ जस्टिस समेत छह जजों के बहुमत…
पटना । बिहार में बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद में चार ,जहानाबाद में तीन, सारण में तीन, नालंदा में दो और जमुई में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतकों में औरंगाबाद जिले की तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। साथ ही जिले के कुछ लोग गंभीर रूप से भी घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान बारूण थाना क्षेत्र के छक्कन बिगहा गांव निवासी राम अवतार सिंह की पत्नी सोनहल देवी (60), रेड़िया गांव निवासी विनय पाल की पत्नी जैतरी देवी, मदनपुर थाना क्षेत्र के…

