संताल एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर। होटल सिद्धार्थ में देवघर जिला वॉलीबॉल संघ का वार्षिक आम बैठक का आयोजन संघ के अध्यक्ष आशीष झा के नेतृत्व में किया गया।इस बैठक में झारखंड ओलंपिक संघ के एसोसिएट सचिव सह गोड्डा वॉलीबॉल संघ के सचिव देवाशीष झा ऑब्जर्वर के रूप में थे।जबकि मुख्य अतिथि देवघर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े थे।इस बैठक का मुख्य एजेंडा कमिटी का पुनर्गठन ,जिले में टूर्नामेंट को बढ़ावा देना और प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान देना था।बैठक की समाप्ति के बाद नई कमिटी का गठन ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े और jva के ऑब्जर्बर देवाशीष झा के देख रेख़ में किया गया.जिसमे सर्व सम्मति से आशीष झा को वॉलीबाल संघ का चेयरमैन,ध्रुव सिंह को अध्यक्ष,नवीन शर्मा को सचिव,संजय मालवीय को वरिष्ट उपाध्यक्ष जेसी राज को मुख्य संरक्षक ,बीरेंद्र सिंह,शिव शंकर सिंह,सर्वेश चंद्र राय को संरक्षक जूही केसरी को कोषाध्यक्ष बंटी नंदन सिंह को सह कोषाध्यक्ष,उपाध्यक्ष में मधु रंजन मालवीय,कृष्ण कुमार बर्नवाल,,योगेंद्र तिवारी ,रोहित कुमार,संयुक्त सचिव में सुधाकर चौधरी,प्रीतम भारद्वाज, राकेश पांडेय, दिव्या श्रीवास्तव,आशुतोष कुमार,मीडिया प्रभारी दीप नारायण दुबे ,कार्य कारी सदस्य में राम कुमार,रोबिन कुमार,आयुष नेवर,रवि कुमार,राज कुमार,, दिव्या कुमारी,कृति कुमारी,को बनाया गया।नई कमिटी को जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने बधाई देते हुए कहा की जैसे पुरानी कमिटी ने वॉलीबाल को आगे बढ़ाया वैसे नई कमिटी भी इसको नई ऊंचाई तक ले जाए।साथ हीं उन्होंने जिला ओलंपिक संघ से खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने की बात कही।


