नई दिल्ली । बजट पेश होने के बाद लोगों को महंगाई पहला झटका लगा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस की कीमत में 8.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें (आज) गुरुवार से लागू हो गई हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस की कीमत अब 6.50 रुपये बढ़कर 1652.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया हैं, जो पहले 1646 रुपये में मिल रहा था। कोलकाता…
Author: Santal Express
शिमला । हिमाचल प्रदेश में रात को हुई मानसून की तेज बरसात ने कहर बरपाना दिया है। शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों के ऊपरी हिस्सों में बादल फटने से तबाही हुई है। इन जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से करीब 22 लोग लापता बताए गए हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला जिला के रामपुर उपमण्डल के झाकड़ी इलाके में समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक आधी रात को बादल फटने से आई बाढ़ ने कोहराम मचाया और 19 लोग लापता हो गए। इसी तरह मंडी जिला की चोहर घाटी के टिक्कन थलटू कोड में भारी बारिश…
लातेहार । झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना अंतर्गत टमटम टोला के पास आज तड़के देवघर से लौट रहे कांवड़ तीर्थयात्रियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस दौरान करंट लगने से पांच शिवभक्तों की मौत हो गई। इनमें दो महिला, दो किशोरी और गाड़ी चालक शामिल है। हादसे में पांच कांवड़िये झुलस गए हैं। डीएसपी आशुतोष सत्यम ने इस हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान रंगीली कुमारी (14), अंजली कुमारी (15), सविता देवी (30), शांति देवी (60) और चालक दिलीप उरांव (25) के रूप…
रांची । असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड प्रदेश सह प्रभारी हिमंता विश्व सरमा दो दिवसीय दौरे पर एक अगस्त को झारखंड आएंगे। वह पाकुड़ जायेंगे। वहां कार्यकर्ताओं से संगठनिक मुद्दों पर बात करेंगे। दोपहर 2.30 बजे मीडिया से मिलेंगे। शाम को वह रांची पहुंचेंगे। शुक्रवार को वह रांची से जमशेदपुर जायेंगे। अपने दो दिनों के व्यस्त सांगठनिक कार्यक्रम के बाद वह रांची से फ्लाइट पकड़कर गुवाहाटी लौट जाएंगे।
कोडरमा । जिले के नवलशाही थाना अंतर्गत मारुति चौक के पास गुरुवार की सुबह कांवड़ियाें वाली बोलेरो के पेड़ में टक्कर मारने से एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान चंदन कुमार कसेरा ( 35 ) बताया गया। घायलों की पहचान विजय कुमार (30 ), संयोग पांडेय (37 ) और आकाश मेहता (40 ) के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार बोलेरो में चार लोग सवार होकर देवघर से पूजा करके अपने घर हजारीबाग लौट रहे थे। इसी दौरान नवलशाही थाना क्षेत्र के मारुति चौक के पास सुबह लगभग 5 बजे जानवर…
रांची । झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास कार्य मंत्री इरफान अंसारी की मां मुस्तरी खातून (80) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। मुस्तरी खातून के पति फुरकान अंसारी भी सांसद रह चुके हैं। मुस्तरी खातून की तबियत बीती रात करीब 2:30 बजे अचानक खराब हो गयी थी। इसके बाद आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मुस्तरी खातून को गुरुवार शाम को लखना कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक किया जाएगा। मुस्तरी खातून शहर के उर्दू कन्या मध्य विद्यालय की प्राध्यापिका रह चुकी थीं।
रांची । झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन गुरुवार काे भी भाजपा विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठे हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। सभी विधायकों के हाथों में तख्तियां हैं, जिसमें लिखा है कि सहायक पुलिसकर्मी और होमगार्ड के परमानेंट का क्या हुआ। पांच लाख नौकरी का क्या हुआ, युवाओं के सपनों का क्या हुआ, लुटेरे हेमंत शर्म करो, स्नातक को 5000 और स्नातकोतर को 7000 बेरोजगारी भत्ता का क्या हुआ, धोखेबाज हेमंत हाय-हाय।
नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा- स्पीकर ने दिनदहाड़े की लोकतंत्र की हत्या रांची । झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन गुरुवार काे स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने भाजपा के 18 विधायकों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने ये कार्रवाई विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के प्रस्ताव पर की। स्पीकर ने नियमावली 299 और 310 का जिक्र करते हुए कहा कि मैं इसके लिए निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हूं और ये हमारा विशेषाधिकार हैं, जिसके बाद उन्होंने विपक्ष के 18 विधायकों को निलंबित करने का फैसला सुनाया। दरअसल बुधवार रात से ही भाजपा के विधायक नौकरी, बेरोजगारी भत्ता पर…
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, दिये कई निर्देश रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना, सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना औऱ अबुआ आवास योजना सहित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जरिये संचालित नियुक्ति प्रक्रियाओं की भी उन्होंने समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही है। इन योजनाओं…
मंदिर को 1 करोड़ 10 लाख 78 हजार रुपये की हुई आमदनी देवघर। 22 जुलाई से आरंभ हुए राजकीय श्रावणी मेले के पहले 9 दिनों का आकंड़ा जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया है। इस आंकड़ें में 22 से 30 जुलाई तक कुल 13 लाख 77 हजार 19 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक किया है। इनमें से 8 लाख 49 हजार 785 श्रद्धालुओं ने गर्भगृह के अरघा द्वारा और 5 लाख 2 हजार 379 श्रद्धालुओं ने बाहरी अरघा के माध्यम से जलार्पण किया है। वहीं, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष श्रद्धालुओं के साथ साथ मंदिर की आय…

