Author: Santal Express

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार काे नॉन टैक्स पेयर को फ्री में बालू देने की घोषणा की थी। सत्र के चौथे दिन बुधवार काे इसको लेकर विपक्ष ने हेमंत सरकार को घेरने की कोशिश की। नॉन टैक्स पेयर को मुफ्त में बालू उपलब्ध कराने को लेकर भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। पहले भी सरकार ने इसी सदन में कहा था कि पंचायत के माध्यम से बालू उपलब्ध करायेंगे। बालू ना तो पंचायत के माध्यम से मिला…

Read More

रांची । रांची के ग्रामीण इलाकों में एक अगस्त से जमीन और मकान की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी, इससे संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है।जिले के शहरी ग्रामीण इलाकों में निबंधन शुल्क में अधिकतम दस फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।जिन इलाकों में निबंधक शुल्क में बढ़ोतरी होनी है, जिसका सीधा असर बुंडू नगर पंचायत और आरआरडीए क्षेत्राधिकार एवं सेंसस टाउन के इलाकों की भूमि के मूल्य एवं रजिस्ट्री फीस पर पड़ेगा। रांची में जमीन की सबसे ज्यादा कीमत कांके, ओरमांझी, नगड़ी,रातू और नामकुम इलाके में हुई है।भू-राजस्व एवं निबंधन विभाग के निर्देश पर हर वर्ष निबंधन शुल्क में…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-ए एस महाविद्यालय ,देवघर ने अपना 55 वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। प्राचर्या डॉ नीलिमा वर्मा की अध्यक्षता में हुए इस समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं अनुकूल चंद्र ठाकुर, बोड़ोदा,श्रीबोडोमा एवं आचार्य के साथ महाविद्यालयके संस्थापक प्राचार्य डॉ हरिबल्लभ नारायण पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया ।स्वागत भाषण करते हुए डॉ अशोक कुमार ने महाविद्यालय के इतिहास एवं निरंतर विकास के बारे में विस्तार से बताया।सत्संग परिवार से आए सत्संगी मंडली ने भावविभोर कर देने वाले सत्संग का आयोजन किया ।जिसके अंतर्गत अनुकूल चंद्र ठाकुर के अनेकों वचन एवं विशेषकर शिक्षा के प्रति ठाकुर केविचार…

Read More

पटना । जिले के एसडीएम श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने भी इसी सिलसिले में खान सर की कोचिंग सेंटर, जीएस रिसर्च सेंटर, की जांच की। सेंटर पर पहुंचने के बाद अधिकारियों ने पाया कि वहां स्थिति काफी असामान्य थी। खान सर के कर्मचारी एसडीएम को क्लासरूम दिखाने में ढिलाई बरत रहे थे और उन्हें सीढ़ियों से ऊपर-नीचे घुमाते रहे, लेकिन क्लासरूम की सही जानकारी नहीं दी गई। जब एसडीएम ने खान सर को खोजने की कोशिश की, तो उनके कर्मचारी उन्हें इधर-उधर घुमा रहे थे। मीडिया को देखकर खान सर थोड़े असहज हो गए और उन्होंने मीडिया को अपने कमरे से…

Read More

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा की एक महिला पिछले तीन महीनों से गायब थी। यूपी के सोनभद्र जिले में स्थित रानीडीह गुप्ता धाम में गुफा के अंदर नागिन रूप में मिली। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को उसे नागिन रूप में देखकर लोग हैरान हो गए। गुफा के अंदर साध्वी नीलम नाम की महिला अजीब हरकत करने लगी। गढ़वा के खरौंधी थाना क्षेत्र के हुसरू गांव की रहने वाली नीलम अपने घर से 16 मई की रात को गायब हो गई थी, 72 दिनों के बाद वो रानीडीह के गुप्ता धाम गुफा में मिली। गुफा में भगवान शंकर की बहुत पुरानी…

Read More

पटना । गोपालगंज से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को एक सांप ने काट लिया। उसने सांप को पकड़ लिया और अस्पताल में ले आया। घटना की जानकारी मिलने पर डॉक्टर भी हैरान हो गए। अस्पताल में सांप देखने के बाद कई लोग चौंक गए। कुछ लोगों ने सांप का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव का है। बताया जाता है कि बसडीला गांव में युवक अली इमाम घर में रखे गेहूं को निकाल…

Read More

लखनऊ । विधानसभा में विपक्ष ने कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरने का प्रयास किया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई का अल्टीमेटम अपने ही अंदाज में दिया। कहा कि बहुत से लोग जो बातों से नहीं मानते हैं, उन्हें दूसरे तरीके से भी समझा रहे हैं।इससे पूर्व संसदीय कार्य व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष के सवालों पर अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के आंकड़े साझा किए। कहा, कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई से जागता है। यहां (सदन में) कह दिया था कि मिट्टी में मिला…

Read More

मलप्पुरम । वायनाड के भू्स्खलन पीड़ितों से मिलने जा रहीं केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का बुधवार को एक्सीडेंट हो गया। वीना की गाड़ी मल्लपुरम जिले के मंजेरी के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। दरअसल, वह वे भूस्खलन प्रभावित जिले वायनाड जा रही थीं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज मंजेरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वीना जॉर्ज को सड़क दुर्घटना में मामूली चोटें आई है और उनका इलाज मंजेरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। भारी बारिश के कारण वायनाड में सोमवार…

Read More

पणजी  । देश सबसे ज्यादा शराब गोवा में बिकती है। लोग खुले में जाम छलकाते नजर आते हैं लेकिन अब शायद यह सब संभव न हो पाए। वजह ये है कि विधानसभा में शराबबंदी की मांग उठी है और यदि यह मांग बढ़ती है तो शराब पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। मंगलवार को ही गोवा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने यह मांग रख दी है। बता दें कि गोवा में 269 शराब की दुकानों के शैक्षणिक संस्थानों और पूजा स्थलों के पास होने के चलते विवाद खड़ा हो गया है। खास बात है कि इन दुकानों…

Read More

वायनाड । बीते रोज वायनाड के पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त भूस्खलन हुआ, जिसमें चार गांव बह गए। आपदा में 150 लोगों की मौत हो गई और 128 घायल हो गए, जिनमें कई गंभीर हैं। सेना के दो जेसीओ और 40 जवान बचावकार्यों में जुटे हुए हैं। वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर भी मदद के लिए भेजे गए हैं। केरल में मंगलवार और बुधवार को दो दिन का शोक घोषित किया गया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया और मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये…

Read More