गोड्डा : अपने तीन सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी +2 उच्य विद्यालय के 42 व्यवसायिक प्रशिक्षक 20 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बने हुए हैं। जिससे जिले के सभी +2 स्कूल की पढ़ाई बाधित हो रही है। जिसका असर आने वाले वार्षिक परीक्षा में दिखेगी। व्यवसायिक प्रशिक्षकों की प्रमुख मांग में ठेका प्रथा से मुक्त कर विभाग में समायोजन करना तथा नियमानुसार स समय वेतन वृद्धि की माँग सरकार से कर रहे हैं। व्यवसायिक प्रशिक्षकों ने 22 अगस्त को JEPC भवन का घेराव किया और अधिकारियों से वार्ता की परंतु कोई भी निष्कर्ष अभी तक नहीं निकला। इन सभी माँगो को लेकर व्यवसायिक प्रशिक्षकों की हड़ताल अभी भी जारी हैं। पिछले 20 अगस्त से हड़ताल में चले जाने के कारण गोड्डा के सभी प्लस टू विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के छात्रों का पठन पठान पूरी तरह ठप है। बड़ी संख्या में बच्चे सीधे-सीधे प्रभावित हो रहे हैं। गोड्डा जिले के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पंडित के द्वारा कहा गया है कि यह हड़ताल तब तक चलेगी जब तक सरकार हमारी सारी मांगे पूरी न कर ले। हड़ताल में कृष्ण कुमार पंडित, गौतम कुमार, वंदना कुमारी, गौरव दास, हीरालाल पंडित, मधु कुमारी, शाहीन इकबाल, मनौवर आलम, महताब अंसारी, अशोक पंडित, संजीव कुमार सहित कई शिक्षक शामिल है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


