रानीश्वर। सादीपुर बाउरीपाड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका का पद महिनों से रिक्त हैं| यहां की सेविका संध्या महातो का सात महीने पूर्व निधन हो गया था।सीडीपीओ रंजना कुमारी ने अन्य आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका अभया चक्रवर्ती को इस आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका का अतिरिक्त प्रभार दिया है। केंद्र का संचालन सहायिका के भरोसे किया जा रहा है| लम्बे समय से यहां सेविका का चयन नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 5 जुलाई को सीडीपीओ ने यहां सेविका चयन हेतु आमसभा आहूत की थी| सेविका पद के लिए पांच महिलाओं ने आवेदन दिया था। पूर्व सेविका स्वर्गीय संध्या की पुत्री ईश महातो, आशा कुमारी, सिमा कुमारी ,मिठू बाउरी , एवं उप मुखिया दीपाली बाउरी ने आवेदन दिया था। ग्राम सभा में सीडीपीओ ने कम योग्यता धारी आशा, निठु एवं अन्य पोषक क्षेत्र की दीपाली का आवेदन रद्द कर दिया था।सीडीपीओ अनुकम्पा के आधार पर ईशा महातो द्वारा प्राप्त आवेदन को पढ़कर ग्रामीणों को जानकारी दे रही थी| उसी समय उप मुखिया दीपाली ने हो-हंगामा कर सीडीपीओ को धमकी दी थी| इस बात को देढ़ महीना होने को चला परन्तु आज तक यहां सेविका का चयन नहीं हो पाया। पोषक क्षेत्र के लाभुकों ने 16 जुलाई को जिले के उपायुक्त को आवेदन देकर नियमानुसार सेविका चयन कराने की मांग की है।बाद में 7 अगस्त को लाभुकों ने पुनः आवेदन दिया। इस अवधि में विभाग द्वारा चयन को लेकर कोई कारवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि कुल मिलाकर यहां कागज कलम में केंद्र का संचालन हो रहा है। प्री-नर्सरी स्कूल का संचालन पूर्णतः ठप है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


