Author: Santal Express

रामगढ़ । जिले में एक से एक घोटालेबाज सामने आ रहे हैं। इससे पहले नगर परिषद और अनुमंडल कार्यालय में कर्मचारियों के द्वारा किया गया लाखों रुपए का घोटाला पकड़ा गया। लेकिन इस बार स्वास्थ्य विभाग के एक अनुसेवी अमजद हुसैन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। उसने वेतन सूची में ही फर्जी डॉक्टरों के नाम शामिल कर दिए थे। उनके नाम पर पिछले डेढ़ वर्षो में लगातार हर महीने वेतन के नाम पर मोटी रकम ट्रांसफर की जा रही थी। प्रथम दृष्ट्या लगभग 1 करोड रुपए से अधिक का घोटाला पकड़ा गया है। इस घोटाले में अमजद हुसैन की पत्नी…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा-अमड़ापाड़ा कोयला परिवहन सड़क के पचुवाड़ा मोड़ के समीप स्थित मानव आहार भोजनालय के संचालक प्रमोद कुमार की दिनदहाड़े एक अपराधी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार दोपहर एक बजे की है। मृतक 37 वर्षीय प्रमोद कुमार अमड़ापाड़ा प्रखंड के सीमावर्ती गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुश्चिरा गांव निवासी था एवं पचुवाड़ा मोड़ के समीप बीते आठ महीने से होटल एवं नाश्ते की दुकान कर अपना जीवन यापन करता था। प्रमोद कुमार प्रखंड सहित आस-पास के क्षेत्र में योग प्रशिक्षक के रूप में विख्यात था। घटना की सूचना पुलिस को दी…

Read More

छतरपुर । बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सामने कई भक्‍त अपनी पर्ची निकलवाते हैं। लेकिन ये बात भी सही है कि उनके भक्‍तों की संख्‍या हजारों-लाखों में है। हाल ही में अपने प्रवचन के दौरान धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री ने बताया कि कैसे उनसे अनोखे-अनोखे भक्‍त टकरा जाते हैं। एक मह‍िला ने उनके स‍िर पर नारियल ही फेंक कर मार दिया। इससे उन्‍हें इतनी चोट लगी कि वे पूरी रात परेशान रहे। धीरेंद्र शास्‍त्री ने बताया कि इतना ही नहीं, एक भक्‍त उनके ऊपर चाकू लेकर चढ़ गया था। तब उन्‍हें अपनी स‍िक्‍योर‍िटी की जरूरत पड़ती है। मध्‍यप्रदेश…

Read More

हत्या में प्रेमी का नहीं कोई हाथ मुजफ्फरपुर । एक कलयुगी मां ने अपनी ही तीन साल की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। वजह ये थी कि महिला जब भी अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर से निकलती थी तो बेटी उससे लिपटकर रोती थी। एक दिन गुस्साई मां ने चाकू से उसका गला रेत दिया और शव को ट्राली बैग में रखकर फेक दिया। और अपने प्रेमी के घर चली गई। बताया जा रहा है कि इस कलयुगी मां के एक युवक के साथ अवैध संबंध थे। बैग में मिले शव को लेकर पुलिस लगातार जांच…

Read More

नई दिल्ली । सऊदी अरब सरकार ने,भारतीय हज यात्रियों के लिए नए नियम लागू किए हैं। नए नियम के अनुसार हज यात्रा में जाने वाले पति-पत्नी एक साथ कमरे में नहीं ठहर सकेंगे। उन्हें अलग-अलग कमरा लेने होंगे। किसी को भी एक दूसरे के कमरे में जाने की इजाजत नहीं होगी। होटल की हर मंजिल में एक लाबी तैयार की गई है। उसमें पति-पत्नी बैठकर बात कर सकते हैं। हज कमेटी की जो नई गाइडलाइन जारी हुई है। उसके अनुसार अब पति-पत्नी एक साथ हज यात्रा के दौरान नहीं रह सकेंगे। 65 वर्ष से अधिक आयु के पति-पत्नी ही एक…

Read More

चिकन फ्राई खाने के बाद बेचैनी और उल्टी की हुई थी शिकायत भुवनेश्वर । ओडिशा में जीव विज्ञान संस्थान (आईएलएस) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार मिश्रा का निधन हो गया है। उनकी मौत संदिग्ध परिस्थियों में हुई है। परिवार ने उनकी मौत हार्ट अटैक से होने की बात कही है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि चिकन फ्राई खाने से उनकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 57 वर्षीय संदीप स्तन कैंसर के इलाज के लिए दवा पर शोध कर रहे थे। वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ…

Read More

नई दिल्ली । वॉट्सऐप यूज़र्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए अब कंपनी कॉल के लिए नया एआर फीचर ला रही है। वाबेटाइनफो ने अपनी पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि वॉट्सऐप कॉल इफेक्ट्स और फिल्टर के लिए नया एआर फीचर ला रही है। इससे कॉलिंग पहले से और बेहतर और मजेदार हो जाएगी। कंपनी ने इस फीचर को एंड्रॉयड बीटा 2.24.16.7 अपडेट और बीटा के लिए 24,17.10.74 अपडेट में पेश किया गया है। इसके सही से समझने के लिए डब्ल्यूबी ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे…

Read More

पांकी विधानसभा क्षेत्र को विकास के नये आयाम पर करूंगा खड़ा पलामू  । पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के करीबी कुशवाहा विनोद सिन्हा ने पांकी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाया है। मंगलवार को मेदिनीनगर के बाइपास रोड में पत्रकारों से बात करते हुए कुशवाहा विनोद सिन्हा ने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र को विकास के नये आयाम पर खड़ा करके दिखाउंगा। पांकी के लोग जातपात में उलझे हुए हैं। वोट को लेकर यहां इस तरह की राजनीति होते आई है, लेकिन वे सभी वर्गों का ख्याल करते हुए चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। विनोद ने कहा कि…

Read More

अहमदाबाद-मुंबई रूट की 30 ट्रेनें रद्द, हाईवे समेत 586 सड़कें बंद अहमदाबाद । गुजरात में भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ टीम बचाव कार्य में जुटी है। अब तक 17 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया दिया गया है। गुजरात के बाजवा रेलवे स्टेशन पर पानी भरने से अहमदाबाद-मुंबई रूट की 30 ट्रेनें को रद्द कर दिया गया है। 22 स्टेट हाईवे और 586 सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं एसटी बसों को भी रद्द कर दिया गया है। अहमदाबाद…

Read More

प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस रहने वालों के लिए रिटायर्ड शब्द का प्रयोग करने पर सख्त नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने कहा रिटायर्ड शब्द का प्रयोग करना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। कोर्ट ने कहा है कि हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश के नाम के आगे रिटायर्ड शब्द का प्रयोग ना हो। क्योंकि हाईकोर्ट के जज के सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनके नाम के आगे मिस्टर जस्टिस शब्द का प्रयोग किया जाता है। कोर्ट ने कहा कि रिटायर्ड शब्द का प्रयोग करना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। सेवा संबंधी मामले में लवकुश तिवारी की याचिका पर सुनवाई कर न्यायमूर्ति…

Read More