Author: Santal Express

सीबीआई ने कोलकाता हत्याकांड मामले में किया चौंकाने वाला खुलासा कोलकाता । कोलकाता दुष्कर्म और हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। घटना की रात को वारदात का मुख्य आरोपी संजय रॉय ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया वह कोलकाता पुलिस आयुक्त के नाम पर दर्ज थी। सीबीआई ने दो दिन पहले ही आरोपी की बाइक को जब्त किया था। सीबीआई के मुताबिक यह मोटरसाइकिल साल मई 2024 में रजिस्टर्ड कराई गई थी। पुलिस के नाम पर रजिस्टर्ड से बाइक से आरोपी ने नशे की हालत में 15 किलोमीटर का सफर तय किया था। जानकारी सामने आने के बाद…

Read More

रांची । एटीएस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने मंगलवार को पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएलएफआई) के सुप्रीमो दिनेश गोप को दोषी करार करते हुए दो साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। मौत का भय दिखाकर लेवी वसूलने से जुड़े मामले में एटीएस कोर्ट ने बहस पूरी होने के बाद यह फैसला सुनाया है। साथ ही अदालत ने उस पर बीस हजार का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि जुर्माना की राशि नहीं देने पर दिनेश गोप को अतिरिक्त छह माह की सजा काटनी होगी। एटीएस ने कोर्ट में…

Read More

रांची । राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे राजनीतिक ऊहापोह का मंगलवार को पटाक्षेप हो गया।चम्पाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा का दामन थामेंगे। दिल्ली में मंगलवार काे मीडिया से बातचीत में उन्होंने इसकी पुष्टि की। चम्पाई सोरेन ने कहा कि इससे पहले 18 तारीख को जब यहां आये थे तो अपना विचार दे दिया था। पहले मैंने संन्यास लेने की सोची थी लेकिन बाद में जनता और कार्यकर्ताओं का हौसला और उनकी मांग को देखते हुए सोचा कि सक्रिय रूप से राजनीति में ही रहूंगा। फिर सोचा कि नया संगठन बनायेंगे…

Read More

रांची । झारखंड हाई कोर्ट में 23 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा की आक्रोश रैली के दिन 23 अगस्त को झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी के कांके रोड में जाम में फंसने मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मंगलवार को सुनवाई की। साथ ही इसे हाई कोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस के पास विस्तृत सुनवाई के लिए भेज दिया। कोर्ट ने मौखिक कहा, प्रतीत होता है कि साजिश के तहत उन्हें रोका गया। कोर्ट ने कहा कि कांके रोड में कोई धरना-प्रदर्शन नहीं था। इसके बावजूद भी वहां 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा…

Read More

बॉलीवुड कलाकार लगातार किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। कभी फिल्मों में अपने रोल को लेकर, कभी सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर तो कभी अपने बयानों को लेकर, ये कलाकार चर्चा का हिस्सा बन रहते हैं। अब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के बाद चर्चा में आई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अब वह अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। आमिर खान हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर नजर आए। उस वक्त आमिर खान ने रिया की हिम्मत की तारीफ की थी। आमिर खान ने कहा कि, ”मैं…

Read More

रांची । केंद्र सरकार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है। दिल्ली से लौटते ही उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिल जायेगी। अब चम्पाई सोरेन की सुरक्षा में 33 जवान तैनात रहेंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय समय-समय पर नेताओं की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करता है। इसके बाद तय करता है कि किस नेता को किस श्रेणी की सुरक्षा देनी है। चम्पाई सोरेन ने सोमवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनकी आगे की रणनीति को लेकर…

Read More

रांची । राज्य के कई जिलों में सोमवार देर रात भूंकप के झटके महसूस किये गए। ये झटके संताल परगना वाले इलाकों पाकुड़, दुमका, देवघर, साहिबगंज के कई इलाकों में महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता की गति 3.9 मापी गयी है, जिसका केंद्र पाकुड़ बताया जा रहा है। हालांकि, इन झटकों से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, 12 बजकर 39 मिनट पर पाकुड़ के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इस दौरान लोग सो रहे थे। इसलिए बहुतों को इसके बारे में जानकारी नहीं…

Read More

गुमला । जिले के बसिया में उग्रवादियों ने मंगलवार भोर चार बजे बसिया व सिसई प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क निर्माण के लिए बनाये गये कैंप पर हमला किया। कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले और कैंप में सो रहे कर्मचारियों को भी मारा-पीटा। बताया जाता रहा कि अहले सुबह 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी आये थे। लेवी की मांग को लेकर सिसई व बसिया सड़क का निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी और कैंप में खड़ी गाड़ियों पर हमला कर दिया। उस वक्त कई कर्मचारी सो रहे थे। उग्रवादियों के पहुंचने के बाद सभी की…

Read More

पाकुड़ ।लॉटरी अधिनियम कानून के तहत एक व्यक्ति को पाकुड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.अभियुक्त राहुल मंडल हिरणपुर का रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार 16 अगस्त को राहुल मंडल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. राहुल मंडल के ऊपर आरोप है कि वह प्रतिबंधित एटीएम टिकट लॉटरी का खरीद फरोख्त करता था. पुलिस की पैनी नजर राहुल मंडल के ऊपर थी. जिसे सोमवार को पाकुड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर   लिया है . जानकारी के लिए बता दे कि झारखंड प्रदेश में लॉटरी की टिकट बेचना प्रतिबंधित है. बावजूद इसके पाकुड़ जिला भर में कई नाम…

Read More

जामताड़ा : सोमवार को आजाद पाड़ा मुहल्ला स्थित माय छोटा प्ले स्कूल के प्रांगण में योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव जन्माष्टमी बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया।  स्कूल परिवार की ओर से नन्हे- मुन्ने बच्चे- बच्चियों को भगवान श्री कृष्ण और माता राधा के रूप में परिधान से सजाया गया। वही बच्चों को भगवान श्री कृष्ण के जीवनी से आधारित स्मार्ट क्लास के द्वारा बाल्यावस्था का चलचित्र के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षका गण ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल प्रबंधन के संरक्षक दीपक दुबे ने बताया कि माय…

Read More