Author: Santal Express

 दुमका । फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत 63 वर्षीय दुमका सेंट्रल जेल के कैदी साधन मुर्मू की मौत सोमवार को हो गई। कैदी की वार्ड में 15 दिनों से इलाज चल रहा था।अस्पताल प्रबंधन की माने तो एक महीने पहले ही कैदी साधन मुर्मू को पाकुड़ से दुमका जेल में शिफ्ट किया गया था। वह पहले से ही बीमार चल रहा था।जेल के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। लेकिन 15 दिन पहले सीने में इंफेक्शन और टीबी की वजह से उसे कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां सोमवार के सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक…

Read More

जामा। प्रखंड अंतर्गत कैराबनी चौक पर सोमवार को यदुवंशी जागरण मंच द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भब्य कलश शोभियात्रा का आयोजन किया गया। कमेटी सदस्य राजीव कुमार पंजियारा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यदुवंशी जागरण मंच की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा 108 कुमारी कन्याओं के द्वारा निकाली गयी। रात्रि में मुख्य अजमान राजेश पंजियारा सह पत्नी के साथ पूजन एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा। वहीं उन्होंने बताया कि रात्रि में भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें दुर्गापुर के कलाकार पुनम यादव, राज लक्ष्मी, स्वीट…

Read More

मसलिया । मसलिया प्रखंड के खुटोजोरी पंचायत के मध्य विद्यालय पिंडारी में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में विधायक बसंत सोरेन पहुंचे । जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए बताया कि हमारी सरकार ने ऐसा एक भी घर नहीं छोड़ा है जहां कोई ना कोई सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित नहीं किया हो। उन्होंने बताया की हमें बस यही चूक हो रही है की हम उन्हें यह बात जाकर बता नहीं पा रहे हैं इसका फायदा बीजेपी वाले उठा रहे हैं । और हमारी योजनाओं को अपने योजना बताकर लोगों को दिग भ्रमित कर वोट ले ले रहे हैं। ऐसे…

Read More

 रांची । झारखंड बीजेपी के चुनाव सह-प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्व सरमा मिशन झारखंड में लगे हुए है। वो हर हफ्ते झारखंड के दौरे पर आते है। पिछले दो दिनों से वो रांची में जमे हुए है और बीजेपी के नेताओं से उनके घर पर जाकर मुलाकात कर रहे है। सोमवार को हेमंता ने चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि चंपाई बड़े लीडर है उनसे पिछले 5-6 महीने से बातचीत हो रही थी, मै चाहता हूं कि चंपाई ही क्यों हेमंत सोरेन भी बीजेपी में…

Read More

सुदेश महतो ने अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद की घोषणा  नई दिल्ली । झारखंड विधानसभा चुनाव में ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) और बीजेपी में गठबंधन पर सहमति बन गयी है। आजसू नेता और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद दिल्ली में इसकी घोषणा की। बताते चलें कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी और आजसू का गठबंधन टूट गया था। हालांकि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में दोनों दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा था। आजसू नेता सुदेश महतो से जब चंपई सोरेन को लेकर सवाल पूछे गए तो…

Read More

देवघर । पाथरोल में एक कार्यक्रम के मौके पर झारखंड सरकार के पर्यटन विकास मंत्री हफीजुल हसन ने कहा की झारखंड विधान सभा के आगामी चुनाव में फिर से झारखंड मुक्ति मोर्चा की बनने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिर एक बार राज्य की बाग डोर संभालेंगे। जेएमएम कार्यकर्ता अभी से एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहें। मईयां सम्मान निधि की राशि सभी 21 से 49 साल कि महिलाओं के खाते में एक हजार कि राशि मिलनी शुरू हो गई है। कहा कि कई लोग सिर्फ महिलाओं को पेंशन राशि के भुगतान पर सोशल मीडिया में पोस्ट कर…

Read More

 रांची । अलकायदा के संदिग्ध आतंकी डॉक्टर इश्तियाक के करीबी बबलू खान से सोमवार को रांची के हिनू स्थित ईडी ऑफिस में अधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट के मॉडयूल से जुड़े केस में संदिग्ध आतंकी डॉ इश्तियाक अहमद के तार जमीन घोटाले के आरोपितों से जुड़े हैं या नहीं, ईडी इसका पता लगा रही है। ईडी ने जमीन घोटाले में जेल में बंद अफसर खान के भाई और जेल में बंद ताल्हा खान के ससुर बबलू खान को समन किया था। बबलू खान के अस्पताल से इश्तियाक के जुड़े होने की बात सामने…

Read More

हजारीबाग । पूर्व केंद्रीय मंत्री 86 वर्षीय यशवंत सिन्हा एक और राजनीतिक पारी खेलने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने हजारीबाग में अपने समर्थकों के साथ बैठक में नई राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला किया है।वह जल्द ही इस दिशा में पहल करेंगे। तय हुआ है कि प्रस्तावित पार्टी का नाम अटल विचार मंच रखा जाएगा।यशवंत सिन्हा वर्ष 2021 में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे, लेकिन अब पार्टी में उनकी सक्रियता नहीं के बराबर है।झारखंड में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसमें यशवंत सिन्हा कुछ सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतार…

Read More

दुमका । जामा विधान सभा क्षेत्र के पंदन पहाड़ी मैदान में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया है. कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. प्रमंडल के विभिन्न जिलों से काफी संख्या में लाभुक कार्यक्रम स्थल पर पहुचेंगे. जिसके सामने सरकार अपनी उपलब्धियों के साथ साथ आगामी कार्य योजना का ब्यौरा रखेगी।

Read More

 रांची । हाईकोर्ट के सामने संथाल परगना के सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों ने बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर हलफनामा दायर किया है। हलफनामे में प्रशासन ने दावा किया है कि इन जिलों में कोई भी बांग्लादेशी घुसपैठिया नहीं आया है।झारखंड हाई कोर्ट ने बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में झारखंड सरकार पर प्रश्न उठाए हैं। हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि जब बांग्लादेशी घुसपैठ से इनकार किया जा रहा है तो भला जनजातीय जनसंख्या कैसे घट गई। हाई कोर्ट ने संथाल परगना में जनजातीय समाज, एसटी की जनसंख्या घटने को लेकर प्रश्न पूछे हैं।हलफनामे गोड्डा, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और…

Read More